फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinesh Phogat: लोगों का प्यार देख विनेश बोलीं- गोल्ड नहीं दिया तो क्या हुआ, अपनों ने मुझे गोल्ड से ऊपर नवाजा

Sat, 17 Aug 2024 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
लोगों को संबोधित करतीं पहलवान विनेश फोगाट। - फोटो : संवाद
लोगों से मिले प्यार और सम्मान के आगे हजारों गोल्ड भी फीके हैं। यह कहना है पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण पदक से चूकीं विनेश फोगाट का। विनेश फोगाट ने कहा कि प्रतियोगिता में पदक नहीं मिलने के बाद भी जो सम्मान देश की जनता की ओर से दिया जा रहा है, इससे वह स्वयं को खुशकिस्मत महसूस कर रही है। विनेश ने समर्थकों से मिले अपार स्नेह से अभिभूत होते हुए कहा कि उन्होंने गोल्ड नहीं दिया तो क्या हुआ, अपनों ने मुझे गोल्ड से ऊपर नवाजा है।

मैं कल तक अपनी किस्मत को कोस रही थी, लेकिन आज लोगों के सम्मान के सामने खुद पर गर्व कर रही हूं। गुलिया खाप की ओर से शनिवार को बादली में आयोजित कार्यक्रम में विनेश ने समर्थकों से कहा कि वह उनके मान-सम्मान को कभी झुकने नहीं देगी। हार से कभी निराश नहीं होना है और कड़ी मेहनत से हर हाल में जीत के लिए संघर्ष जारी रखना है।
विज्ञापन

2 of 7
झज्जर में विनेश का स्वागत। - फोटो : ANI
लोगों की अपील पर भावुक हुईं विनेश
समर्थकों की भीड़ ने जब विनेश को आगे भी कुश्ती जारी रखने और खेलने की अपील की तो विनेश की आंखों में पानी भर आया। आंखों से टपके आंसू के बीच विनेश ने कहा कि हर लड़ाई लड़ेंगे और हक के लिए कभी पीछे नहीं हटेंगे। हर लड़ाई में साथ देने का वादा किया। वह उनके मान-सम्मान को ठेस नहीं लगने देगी। हालांकि विनेश ने भविष्य में कुश्ती खेलने पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन

3 of 7
लोगों का अभिवादन स्वीकार करतीं विनेश। - फोटो : संवाद
गोल्ड से भी नहीं मिलता ऐसा मान सम्मान : बजरंग
अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतने के बाद भी ऐसा मान-सम्मान और प्यार नहीं मिलता। विनेश को जो पदक लोगों ने दिया है, वह ओलंपिक गोल्ड मेडल भले ही नहीं है, मगर डायमंड से भी बढ़कर है। बजरंग पूनिया ने हाथ जोड़कर सबको नमस्कार किया और कहा कि ऐसी बेटी हर घर में होनी चाहिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।

4 of 7
विनेश फोगाट का स्वागत करते हुए। - फोटो : संवाद
कहीं पुष्प वर्षा तो कहीं गदाओं के साथ विनेश का स्वागत
पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद शनिवार शाम को खिलाड़ी विनेश फोगाट बादली से होते हुए झज्जर पहुंची। उसका झज्जर बाईपास, शूरसैनी चौक आम जनता, राजनेताओं, खाप प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। खाप पंचायतों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी विनेश का स्वागत किया। इसमें भाजपा, कांग्रेस के नेता शामिल रहे।

स्वागत के चलते बादली व रेवाड़ी रोड घंटों जाम रहा। झज्जर बाईपास पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रामअवतार गहलावत, कांग्रेसी नेता संजय यादव, कांग्रेसी नेता संजीत कबलाना, भाजपा महिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, भाजपा नेता राजकुमार कटारिया ने विनेश का स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 7
पहलवान विनेश फोगाट - फोटो : ANI
कादयान खाप के प्रधान देवेंद्र उर्फ बिल्लु पहलवान के नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव जहाजगढ़ में विनेश फोगाट का स्वागत किया। प्रधान ने विनेश फोगाट को आन-बान और हरियाणा की शान बताया।

खाप पंचायतों ने विनेश को गदा भेंट की, महिलाओं ने गले लगाया
पेरिस ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाली विनेश फोगाट का शनिवार को बादली में गुलिया खाप ने जोरदार स्वागत किया। विनेश के स्वागत में बादली में लड्डू समेत कई मिठाइयां तैयार की गईं, जबकि आठ जगहों पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया। खाप पंचायतों ने गदा भेंट की, फूल और नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया। महिलाओं ने विनेश को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

विनेश फोगाट के स्वागत में गुलिया खाप से विनोद बादली, देशवाल से संजय, नांदल से ओमप्रकाश, श्योराण से परमेंद्र, राकेश मलिक, पूर्व विधायक नरेश प्रधान, अंकुर गुभाना, मामन ठेकेदार, कुलदीप पहलवान, मुकुल पहलवान, बबलू लुकसर, प्रीतम कुकड़ोला और मनीष बंसल सहित विभिन्न खाप प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 7
विनेश फोगाट के साथ दीपेंद्र हुड्डा और बजरंग पूनिया मौजूद - फोटो : ANI
राष्ट्रपति को पत्र लिखेंगी खाप
खाप प्रधानों ने कहा कि ओलंपिक में वजन अधिक बताकर विनेश को अयोग्य करार दिया गया, यह निर्णय गलत है। विनेश ने शानदार खेल दिखाया और देश का मान बढ़ाया। हरियाणा की खाप राष्ट्रपति को पत्र लिखकर विनेश के लिए पदक विजेता जैसे सम्मान की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विनेश फोगाट का किया स्वागत। - फोटो : संवाद
ऐसे हुआ पहलवान बिटिया का स्वागत
  • विनेश का बादली, बाढ़सा, देवरखाना सहित आठ जगह सम्मान।
  • बादली में गुलिया खाप ने तैयार किया स्टेज।
  • विनेश फोगाट रोड शो में काफिले के साथ शामिल हुईं।
  • बादली से बाढ़सा तक एक घंटे में पूरा किया सात किलोमीटर का सफर
  • 3 घंटे बादली में रहीं विनेश, चौक-चौराहों पर लगाए होर्डिंग्स।
  • विनेश के साथ बजरंग पूनिया भी रहे मौजूद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें