फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: मौत के बाद रिलीज हुआ सोनाली का गाना, छौरी का नाम चल्यै हरियाणा मै..., मिल चुके लाखों व्यूज

Sun, 04 Sep 2022 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

जिसमें लिखा गया है, उनका नाम चलता था और चलता रहेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनको जल्द इंसाफ मिले।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के 10 दिन बाद उनका आखिरी गाना रिलीज हुआ है। शनिवार को रिलीज हुआ गीत ‘छौरी का नाम चल्यै हरियाणा मै’ सुपरहिट हो रहा है। इस गाने को रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे तक 1,164,069 लोग देख चुके हैं। गाने को कई प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। गीत में उन्हें दबंग महिला दिखाया गया है। 

जानकारी के अनुसार यह गाना 2:52 मिनट का है। गाने की शुरुआत की 34 सेकेंड में एक वायस ओवर चलता है, जिसमें कहा गया है कि सोनाली फोगाट आज हमारे बीच नहीं रहीं। हमारे बीच हैं उनकी कुछ यादें, कुछ गीत। कभी सोचा नहीं था कि ये उनका आखिरी गीत साबित होगा।

सबकी प्यारी, बेबाक, चर्चित सोनाली का यह आखिरी गीत उनके लिए श्रद्धांजलि है। वीडियो के अंत में सोनाली फोगाट को ट्रिब्यूट दिया गया है। जिसमें लिखा गया है, उनका नाम चलता था और चलता रहेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनको जल्द इंसाफ मिले।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सलमान के गाने पर किया था बेली डांस
बिग बॉस 14 से घर-घर में लोकप्रियता हासिल करने वाली सोनाली फोगाट को शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री मिली थी, जहां उनकी कुछ लोगों से दोस्ती हुई तो कुछ लोगों से लड़ाई भी देखने को मिली। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान को इंप्रेस करने के लिए उनके गाने पर बेली डांस भी किया। अब जब वो इस दुनिया में नहीं हैं तो उनके चाहने वाले शोक में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट की नेटवर्थ - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
बिग बॉस 14 में नजर आईं और अपने एक अलग व्यक्तित्व के जरिए ऑडियंस को इंप्रेस करने की कोशिश की। शो के दौरान घर में उन्होंने भी खूब घमासान मचाया और कॉन्ट्रोवर्सीज का हिस्सा रहीं। सोनाली फोगाट ने बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया था। इस सीजन में अली गोनी, राहुल वैद्य भी थे। दोनों एक्टर्स के साथ सोनाली की अच्छी बॉन्डिंग नजर आई।

4 of 5
रुबीना दिलैक- सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
रुबीना दिलैक से बिग बॉस 14 में हुआ था जमकर झगड़ा
हिसार। सोनाली फोगाट की बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री हुई थी। जब वह घर के अन्दर आईं तब तो उन्होंने सबसे दोस्ती की। लेकिन बाद में रुबीना दिलैक के साथ उनका आए दिन घर में झगड़ा देखने को मिला। बिग बॉस 14 में सोनाली फोगाट को अपनी भाषा और रुबीना दिलैक को टारगेट करने के लिए भी कई बार शो के मेजबान सलमान खान से फटकार लगी। वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में एंट्री लेने वालीं सोनाली फोगाट कई बार अपनी भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम
वाइल्ड कार्ड से हुई थी एंट्री
हिसार। सोनाली फोगाट की बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री हुई थी। जब वह घर के अन्दर आईं तब तो उन्होंने सबसे दोस्ती की। लेकिन बाद में रुबीना दिलैक के साथ उनका आए दिन घर में झगड़ा देखने को मिला। बिग बॉस 14 में सोनाली फोगाट को अपनी भाषा और रुबीना दिलैक को टारगेट करने के लिए भी कई बार शो के मेजबान सलमान खान से फटकार लगी। वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में एंट्री लेने वालीं सोनाली फोगाट कई बार अपनी भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें