फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोरियां छोरों से कम नहीं: प्रीमियर शो में हिसार आए थे सतीश कौशिक, फिल्म में हीरोइन के पापा का निभाया था रोल

Thu, 09 Mar 2023 02:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणवी फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं के प्रीमियर शो में सतीश कौशिक हिसार के सनसिटी मॉल में आए थे। इस फिल्म के वह प्रोडयूसर थे। इतना ही नहीं, इस फिल्म में सतीश कौशिक ने हीरोइन के पापा का रोल निभाया था। मगर आज उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
1 of 6
प्रीमियर शो में आए थे सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता एवं डायरेक्टर सतीश कौशिक का हिसार से भी गहरा नाता रहा है। उनके निधन पर कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ साहित्यकार कमलेश भारतीय ने बताया कि हरियाणवी फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं के प्रीमियर शो में सतीश कौशिक हिसार के सनसिटी मॉल में आए थे। इस फिल्म के वह प्रोडयूसर थे।

सोनाली फोगाट ने निभाया था एसपी का रोल
इतना ही नहीं, इस फिल्म में सतीश कौशिक ने हीरोइन के पापा का रोल निभाया था। मगर आज उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। खास बात है कि हरियाणवी फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं है में भाजपा नेता सोनाली फोगाट ने भी एसपी का रोल निभाया था। इस प्रीमियर शो में सोनाली फोगाट भी पहुंची थी। वर्तमान में सतीश कौशिक हरियाणवी फिल्म नीति के अध्यक्ष थे।
विज्ञापन

2 of 6
गांव के विकास कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए पंचायत के साथ। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बॉलीवुड कलाकार पूनम जांगड़ा ने अपनी फोटो सतीश कौशिक के साथ शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसा लगता है कि जैसे कल ही आपसे मुलाकात हुई थी और आज आप चले गए, बिना अलविदा कहे। उन्होंने लिखा कि इस फोटो को ऐसे अपलोड करूंगी कभी नहीं सोचा था। आप इंडस्ट्री में जो छाप छोड़ के गए हो वो कोई और नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
अजीज मित्र सूबेदार सूरत सिंह व संतराज सिंह महिपाल सिंह के साथ - फोटो : अमर उजाला
कलाकार महासिंह ने कहा कि निर्देशक सतीश कौशिक के इस तरह चले जाने से मैं निशब्द हूं। कल की ही तो बात है फिल्म निर्माता व निर्देशक हरियाणवी होने के नाते अपना फर्ज निभाने के लिए रत्नावली नवंबर 2022 में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर हरियाणा के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मंच पर पहुंचे थे। शायद जिंदगी का यही फलसफा है। उनके निधन का समाचार सुनकर मैं शोक संतप्त हूं।

4 of 6
सतीश कौशिक के गांव में आने पर स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
गांव धनौंदा में खेल स्टेडियम के लिए 1 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर करवाने के बाद सतीश कौशिक के गांव में आने पर  ग्रामीण ने स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 6
बड़ी बहन सरस्वती के साथ सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला
बड़ी बहन सरस्वती के साथ गांव में एक कार्यक्रम में भाग लेते सतीश कौशिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यज्ञ के दौरान आहुति डालते सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला
गांव धनौंदा में बाबा दयाल के मेले पर आयोजित यज्ञ के दौरान आहुति डालते सतीश कौशिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें