महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब पुलिस की एसआईटी भी ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ के लिए हिसार पहुंची है। तीनों प्रदेशों की एसआईटी ने अपने सवालों की सूची सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने ज्योति से सवाल किए तो अधिकतर का नपे-तुले शब्दों में जवाब दिया है। कुछ गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय चुप्पी साधे रही। रविवार को ज्योति का चार दिन का रिमांड पूरा हो जाएगा। इसके बाद 26 मई को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस को अभी ज्योति के मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।