हरियाणा के हिसार में अग्रोहा के पास शनिवार शाम को सड़क हादसे में काल का ग्रास बने साइकिलमैन डीएसपी चंद्रपाल का रविवार को उनके पैतृक गांव फतेहाबाद के झलनियां में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए खाक किया गया। एसपी आस्था मोदी, विधायक दुड़ाराम सहित कई लोगों ने इससे पहले उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाए।
रतिया के डीएसपी एवं फतेहाबाद के गांव झलनियां के मूल निवासी डीएसपी चंद्रपाल शनिवार शाम को अपनी ड्यूटी निपटाकर फतेहाबाद से साइकिल से हिसार स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। अग्रोहा के पास पीछे से तेज रफ्तार वैगनार कार ने उनको टक्कर मार दी। इस हादसे में डीएसपी चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
रविवार को डीएसपी चंद्रपाल का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव झलनियां लाया गया। इस दौरान पूरा गांव उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। उनके दोनों बेटों व पारिवारिक सदस्यों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। डीएसपी चंद्रपाल को रविवार दोपहर 12 बजे झलनियां स्थित उनकी ढाणी में बिश्नोई पंथ की प्रथा अनुसार मिट्टी देकर अंतिम विदाई दी गई। इससे पहले पुलिस गार्द ने उनको सलामी दी।
साइकिल पर ही घर जाते थे डीएसपी
डीएसपी चंद्रपाल फिलहाल रतिया क्षेत्र का प्रभार देख रहे थे। फतेहाबाद पुलिस लाइन के अलावा हिसार में भी उनका निवास था। अक्सर वे अपने हिसार निवास के लिए साइकिल से ही जाया करते थे। शनिवार शाम को भी वह साइकिल से हिसार जा रहे थे की दुखद हादसा हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
डीएसपी चंद्रपाल का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को बेटे का था जन्मदिन, मातम में बदला
रविवार को ही डीएसपी चंद्रपाल के छोटे बेटे मंथन का जन्मदिन था। उसके जन्मदिन को मनाने के लिए डीएसपी चंद्रपाल अपनी ड्यूटी समाप्त करने के लिए हिसार अपने निवास पर साइकिल से जा रहे थे। उनके बेटे के जन्मदिन मनाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। बताया गया है कि उनके दोनों बेटे भी साइकिलिंग करते हुए उनके साथ ही चले थे, लेकिन वह काफी आगे निकल गए और इसी दौरान अग्रोहा के पास डीएसपी चंद्रपाल हादसे का शिकार हो गए।
4 of 7
हादसे में टूटी साइकिल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस हादसे में हरियाणा पुलिस ने एक काबिल ऑफिसर को गवां दिया है। वह काफी ईमानदार पुलिस अधिकारी थे। उनकी सूझबूझ व नेक नियति का हमें हमेशा फायदा होता था। अगर कहीं भी कोई गड़बड़ होती थी तो मैं उनको ही उस स्थान पर भेजती थी, क्योंकि हर व्यक्ति उनकी बात मान जाता था। -आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
5 of 7
डीएसपी चंद्रपाल की सड़क हादसे में मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएसपी को टक्कर मारने वाली राजस्थान की कार बरामद
फतेहाबाद से साइकिल चलाकर हिसार आ रहे डीएसपी रतिया चंद्रपाल की मौत के मामले में रविवार को उनके शव का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने देर रात मेडिकल कॉलेज के पीछे से उस वैगनार कार को बरामद कर लिया है, जिसने डीएसपी को टक्कर मारी थी। कार राजस्थान के झुंझुनू एरिया में रहने वाले एक व्यक्ति की है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
6 of 7
डीएसपी चंद्रपाल की सड़क हादसे में मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार रतिया में तैनात डीएसपी चंद्रपाल शनिवार शाम करीब 5 बजे फतेहाबाद से हिसार आ रहे थे। वह रोजाना की तरह अपनी रेसिंग साइकिल पर सवार थे। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से पहले पुल के पास पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। डीएसपी चंद्रपाल साइकिल से उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनके सिर पर लगा साइकिलिंग हेलमेट भी खुलकर रोड की दूसरी ओर जा गिरा। उनके सिर में काफी चोट आईं। राहगीरों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह मूल रूप से फतेहाबाद के गांव झालनिया के निवासी थे। चंद्रपाल वर्तमान में परिवार के साथ हिसार के सेक्टर-16 में रह रहे थे।
डीएसपी चंद्रपाल की सड़क हादसे में मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी की कार को बरामद कर लिया है। मृतक के बेटे की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - प्रताप सिंह, अग्रोहा थाना प्रभारी