फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: बेटी ने CBI जांच के लिए PM को किया ट्वीट, फार्म हाउस से लग्जरी फर्नीचर चोरी की सूचना

Tue, 06 Sep 2022 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सोनाली फोगाट की मौत के बाद भी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से लगातार पोस्ट की जा रही हैं। सोनाली द्वारा की गई आखिरी पोस्ट के बाद से लेकर अब तक नौ फोटो पोस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Sonali Phogat की बेटी ने CBI जांच के लिए PM को किया ट्वीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को ट्वीट कर कहा कि मेरी मां का केस गोवा पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपा जाए। उन्होंने इसको लेकर लोगों से समर्थन की मांग की है। रविवार को मीडिया के सामने आकर यशोधरा ने खुद की व परिवार की जान का खतरा बताया था। उधर, सोनाली फोगाट के भांजे विकास का कहना है कि गोवा सरकार ने अभी तक मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के वकील के साथ मिलकर हाईकोर्ट जाएंगे। 

यशोधरा ने हैशटैग जस्टिस फॉर सोनाली का किया इस्तेमाल
सोनाली फोगाट की मौत के बाद भी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से लगातार पोस्ट की जा रही हैं। सोनाली द्वारा की गई आखिरी पोस्ट के बाद से लेकर अब तक नौ फोटो पोस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर फोटो सोनाली के अपनी बेटी, पति, भाइयों के साथ हैं। दो फोटो अकेले सोनाली के हैं जो काफी पुराने बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अपनी बेटी के साथ सोनाली फोगाट। - फोटो : twitter
वहीं, उनकी बेटी यशोधरा ने जस्टिस फॉर सोनाली हैशटैग का इस्तेमाल किया। ट्वीट में लिखा कि मैं यशोधरा सोनाली फोगाट की बेटी हूं और सरकार से अपील करती हूं कि इस केस को सीबीआई को हैंडओवर कर दिया जाए। सोनाली फोगाट को इंसाफ दिलवाने के लिए हमारा सहयोग करें। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट और उनकी बेटी। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम को बनाए गए अपने अकाउंट में यशोधरा फोगाट ने ट्विटर पर छह लोगों को फॉलो किया है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आरएसएस के वरिष्ठ नेता मोहन भागवत, राष्ट्रपति भवन के औपचारिक अकाउंट शामिल हैं। सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका ने यशोधरा द्वारा सोमवार शाम को ट्विटर अकांउट बनाए जाने की पुष्टि की है। 

4 of 5
सोनाली के फार्म हाउस में लग्जरी फर्नीचर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली के फार्म हाउस से लग्जरी फर्नीचर चोरी की सूचना, दूसरी गाड़ी भी नहीं मिल रही 
सोमवार को सोशल मीडिया पर सोनाली के फार्म हाउस से लग्जरी फर्नीचर चोरी होने की खबरें चलाई गई। सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि गुरुग्राम फ्लैट में जो फर्नीचर मिला है वह फार्म हाउस से गया हुआ है। उन्होंने बताया कि सोनाली के पास दो गाड़ी थी। गुरुग्राम में केवल एक गाड़ी मिली है। दूसरी गाड़ी की जानकारी नहीं मिल पा रही। इस बारे में आरोपी सुधीर सांगवान ही जानता होगा। वहीं, वतन ढाका ने कहा कि गोवा पुलिस सही दिशा में जांच नहीं कर रही। इस जांच से हम संतुष्ट नहीं है। बार-बार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। सीबीआई जांच में जितनी देरी होगी साक्ष्य उतने ही कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
विसरा रिपोर्ट का इंतजार...
सोनाली की मौत के बाद जांच के लिए भेजे गए विसरा और केमिकल सैंपल की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इन रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। सोनाली को कितनी  डोज में नशा दिया गया। इसके अलावा उसे क्या खिलाया-पिलाया गया, इसका राज भी सबके सामने आएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें