फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: सुधीर-सुखविंद्र को कोर्ट में पेश करेगी गोवा पुलिस, हरियाणा से जुटाए 240 पेज बनेंगे अहम साक्ष्य

Mon, 05 Sep 2022 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में पांच दिन तक सोनाली फोगाट और सुधीर सांगवान की प्रॉपर्टी और बैंक डिटेल हासिल की। इन दस्तावेजों के आधार पर ही गोवा पुलिस दोबारा से रिमांड हासिल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी सुखविंद्र, सोनाल फोगाट और आरोपी सुधीर सांगवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को गोवा पुलिस 10 दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। गोवा पुलिस हिसार, गुरुग्राम से जुटाए दस्तावेजों के आधार पर रिमांड की अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है। वहीं, सोनाली का परिवार सीबीआई जांच को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। हिसार एसपी की ओर से पत्र जारी कर सोनाली फोगाट के गनमैन मंदीप को वापस बुला लिया है। सोनाली की मौत के बाद गनमैन उनके फार्म हाउस पर ड्यूटी दे रहा था। 

जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को सोनाली की मौत की सूचना मिली। 26 अगस्त को गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की हत्या के आरोप में उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को गिरफ्तार किया। इसके बाद गोवा पुलिस की एक टीम 31 अगस्त को हिसार पहुंची थी। हरियाणा में पांच दिन तक सोनाली फोगाट और सुधीर सांगवान की प्रॉपर्टी और बैंक डिटेल हासिल की। इन दस्तावेजों के आधार पर ही गोवा पुलिस दोबारा से रिमांड हासिल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुधीर सांगवान के घर पहुंची गोवा पुलिस। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
गोवा पुलिस ने छह दिन में 240 पेज मुख्यालय भेजे, अदालत में यही बनेंगे मुख्य साक्ष्य
पिछले छह दिन से गोवा पुलिस हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और सोमवार को नोएडा वाले फ्लैट से हत्या के पीछे की कहानी से जुड़े काफी साक्ष्य जुटा चुकी है। इन साक्ष्यों को उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। प्रॉपर्टी व बैंक खातों को आधार बनाकर आरोपी सुधीर सांगवान व सुखविंद्र को दोबारा से रिमांड पर लेने की अपील करेगी। गोवा पुलिस ने करीब 240 पेज अपने उच्च अधिकारियों को भेजे हैं। इसमें सबसे अधिक दस्तावेज जमीन की लीज के बारे में हैं। 

गोवा पुलिस सोनाली हत्याकांड को शुरुआत से ही प्रॉपर्टी एंगल से जोड़कर जांच कर रही है। 31 अगस्त को हिसार पहुंचने के बाद टीम ने पहले दिन से ही इसी एंगल पर साक्ष्य जुटाने शुरू किए थे। इसमें अब तक करीब 240 पेज उच्च अधिकारियों को भेजे गए हैं। सोनाली फोगाट की जमीन के दस्तावेज सबसे अहम हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कुलदीप बिश्नोई और सोनाली फोगाट के साथ सुधीर सांगवान। - फोटो : फाइल
सोनाली की जमीन को लीज पर लेने के लिए सुधीर सांगवान ने पूरी तैयारी की हुई थी। सोनाली के परिवार ने पहले यह जमीन किसी अन्य को लीज पर दी हुई थी।  मौत से महज 10 दिन पहले ही उस लीज का रद्द होना संदेह के दायरे में है। अब गोवा पुलिस हत्या के एंगल को साबित करने के लिए प्रॉपर्टी के साक्ष्य अटैच करेगी। आरोपियों को दोबारा से रिमांड पर लिए जाने के बाद उन्हें हिसार, गुरुग्राम ला सकती है। इस मामले में सुधीर को ही मुख्य आरोपी मान रही है। वहीं, सुखविंद्र के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अधिक प्रयास नहीं किए गए।

4 of 5
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुधीर सांगवान व सुखविंद्र के परिजन मिलने नहीं पहुंचे
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र से मिलने उनके परिजन गोवा नहीं पहुंचे। आरोपियों को अभी तक वकील भी नहीं मिले हैं। गोवा पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
विसरा रिपोर्ट का इंतजार...
सोनाली की मौत के बाद जांच के लिए भेजे गए विसरा और केमिकल सैंपल की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इन रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। सोनाली को कितनी  डोज में नशा दिया गया। इसके अलावा उसे क्या खिलाया-पिलाया गया, इसका राज भी सबके सामने आएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें