फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana lok sabha election result 2024: भाजपा-कांग्रेस को 5-5 सीट, दीपेंद्र की सबसे बड़ी जीत, जानें पूरे नतीजे

Wed, 05 Jun 2024 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा

सार

कुमारी सैलजा ने दूसरे नंबर तो पूर्व सीएम मनोहर लाल ने तीसरे नंबर पर सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इस बार भाजपा को वोट प्रतिशत में भी बड़ा नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 11
Lok Sabha Election Results 2024: हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
Haryana lok sabha election 2024 हरियाणा में लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा औ कांग्रेस दोनों को ही पांच पांच सीट मिली हैं। इस बार सबसे बड़ी जीत रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने हासिल की है। वहीं कांग्रेस के ही सतपाल ब्रह्मचारी करीबी अंतर से जीते हैं। कुमारी सैलजा ने दूसरे नंबर तो पूर्व सीएम मनोहर लाल ने तीसरे नंबर पर सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इस बार भाजपा को वोट प्रतिशत में भी बड़ा नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 11
भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर, कांग्रेस से कुमारी सैलजा। - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा में पहली जीत कुमारी सैलजा की घोषित हुई। उन्होंने 2 लाख 68 हजार 497 वोट से ये सीट जीतीं हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से कुमारी सैलजा ने 733823 मत प्राप्त कर 268497 के अंतर से अशोक तंवर को हरा दिया है। भारतीय जनता पार्टी से अशोक तंवर को 465326 मत प्राप्त हुए हैं। सिरसा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा और भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर में आमने-सामने का मुकाबला था। 
विज्ञापन

3 of 11
कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश और भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह। - फोटो : इंटरनेट
हरियाणा के हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल कर ली है। यहां कांग्रेस के जयप्रकाश को 570424 वोट मिले हैं और भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला को 63381 वोट से हराया है। रणजीत सिंह को 507043 वोट मिले हैं।

4 of 11
दीपेंद्र हुड्डा। डॉ अरविंद शर्मा। - फोटो : @DeependerSHooda @drarvindksharma
हरियाणा की रोहतक सीट पर भाजपा की बड़ी हार हुई है। यहां पिछली बार छोट से अंतर से चुनाव हारे दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा में सबसे बड़े अंतर से जीते हैं। उन्होंने यहां भाजपा के डॉ. अरविंद शर्मा को 345298 वोट से हराया है। दीपेंद्र हुड्डा को 783578 वोट तो अरविंद शर्मा को 438280 मत मिले हैं। कौसली विधानसभा क्षेत्र में भी दीपेंद्र हुड्डा ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

5 of 11
सोनीपत: भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली, कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी। - फोटो : संवाद
सतपाल ब्रह्मचारी ने मोहन लाल बड़ौली को 21816 वोटों से हराया है। साफ छवि व नए चेहरे का ब्रह्मचारी को लाभ मिला है। सतपाल ब्रह्मचारी को 548682 वोट प्राप्त हुए हैं और मोहन लाल बड़ौली को 526866 मत प्राप्त हुए हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस में ही आमने सामने का मुकाबला था।
विज्ञापन

6 of 11
करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल और जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान। - फोटो : @mlkhattar / अमर उजाला
करनाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने यहां से कांग्रेस के युवा नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा को पराजित किया है। मनोहर लाल की जीत का अंतर 232577 रहा है। मनोहर लाल को 739285 तो दिव्यांशु बुद्धिराजा को 506708 वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा को पिछली बार देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत मिली थी और संजय भाटिया छह लाख से ज्यादा वोट से जीते थे। इस सीट से बसपा के इंद्र सिंह ने 32508 वोट प्राप्त किए हैं। वहीं इंडिया गठबंधन में सदस्य एनसीपी शरद पंवार के प्रत्याशी मराठा वीरेंद्र वर्मा ने 29151 वोट हासिल कर चौथे नंबर पर स्थान पाया।  वहीं हरियाणा में साढ़े चार साल तक भाजपा के सहयोगी दल रहे जजपा के प्रत्याशी को मात्र 11467 वोट ही मिल सके। 
विज्ञापन

7 of 11
अंबाला : कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी, भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया। - फोटो : संवाद @BantoKatariaBjp
अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल कर ली है। यहां वरुण चौधरी ने 663657 वोट प्राप्त किए हैं। उन्होंने 49036 वोट से बंतो कटारिया को हराया है। बंतो कटारिया को 614621 वोट मिले हैं। 

8 of 11
कुरुक्षेत्र: नवीन जिंदल, सुशील गुप्ता, अभय चौटाला - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल ने जीत हासिल कर ली है। यहां उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता को हराया है। यहां नवीन जिंदल को 542175 मत प्राप्त हुए और सुशील गुप्ता को 513154 वोट मिले व नवीन जिंदल ने 29021 मत से सुशील गुप्ता को कराया। यहां इनेलो के बड़े नेता अभय चौटाला तीसरे स्थान पर रहे और  मात्र 78708 हजार वोट ही प्राप्त हुए।

9 of 11
गुरुग्राम : राज बब्बर, राव इंद्रजीत सिंह। - फोटो : संवाद
गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह को 808336 वोट मिले हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस के राजब्बर को 75079 वोट से हराया है। राज बब्बर को 733257 वोट मिले हैं। इस सीट पर राव की जीत का अंतर पिछली बार की तुलना में बहुत कम हो गया है। वहीं इस सीट से जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राहुल यादव फैजलपुरिया ने 13278 वोट हासिल किए हैं।

10 of 11
फरीदाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर। - फोटो : संवाद
फरीदाबाद में कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप हो हरा दिया है। वह एक बार फिर से सांसद बन गए हैं। उन्होंने 788569 वोट प्राप्त कर महेंद्र प्रताप को 172914 वोट से हराया है। वहीं महेंद्र प्रताप को 615655 वोट प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
भिवानी-महेंद्रगढ़ : राव दान सिंह, चौधरी धर्मबीर सिंह। - फोटो : संवाद
भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से धर्मबीर सिंह ने जीत हासिल कर ली है। धर्मबीर सिंह ने 588664 वोट हासिल किए हैं। उन्होंने 41510 वोट से राव दान सिंह को पराजित किया है। कांग्रेस के राव दान सिंह को 547154 वोट मिले हैं। यहां जजपा के राव बहादुर सिंह को 15265 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें