फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala Murder: फतेहाबाद के हांसपुर रोड पर दिखी हत्या में इस्तेमाल गाड़ी, पंजाब पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

Fri, 03 Jun 2022 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेेमाल कार फतेहाबाद में देखी गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले के तार अब फतेहाबाद से जुड़ते नजर आ रहे हैं। हत्या में जिस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ था उसे फतेहाबाद में देखा गया है। वहीं इस मामले में शामिल दो युवकों को पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद की सीआईए पुलिस के साथ मिलकर गांव भिरड़ाना से हिरासत में लिया है और पूछताछ के लिए टीम पंजाब ले गई है। हालांकि अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि उनकी इस मामले में क्या भूमिका है। 

मामले के मुताबिक पंजाब पुलिस को इनपुट मिला था कि मूसेवाला की हत्या के मामले में जो बोलेरो गाड़ी इस्तेमाल हुई है, वह फतेहाबाद की तरफ गई है। पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद के हांसपुर रोड पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। फुटेज में सामने आया है कि जिस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ, वह 25 मई को फतेहाबाद से हांसपुर रोड की तरफ जा रही है। बता दें कि हांसपुर के बाद पंजाब सीमा शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
लाल घेेरे में बोलेरो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि अप्रैल माह के किसी मामले में एक युवक के गिरफ्तारी वारंट थे और दूसरे युवक को पूछताछ के लिए लेकर गई है।
विज्ञापन

3 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल फोटो
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हमलावर रविवार शाम को फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव भुंदड़वास निवासी जगतार सिंह की ऑल्टो कार छीनकर उसमें फरार हो गए थे। आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर ऑल्टो कार छीनी और अपनी गाड़ी वहीं छोड़ फरार हो गए थे।  

4 of 5
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
जगतार सिंह की बहन पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहरके में विवाहित है। रविवार को जगतार सिंह ऑल्टो कार में अपनी मां व पत्नी के साथ बहन के पास गया था। जब वह वापस अपने गांव आ रहा था तभी हमलावरों ने उसकी कार को रुकवा लिया। पिस्तौल के बल पर जगतार सिंह व उसके परिवार को कार से नीचे उतार दिया और इसके बाद हमलावर उसकी कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
पंजाबी गायक एवं कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला रविवार को जब अपने दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला की तरफ जा रहे थे तो उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें