मंगल
- फोटो : अमर उजाला
मंगल के शरीर पर नहीं एक भी दाग, गत वर्ष बना था विजेता
महंत राकेश गिरी ने बताया कि उनके घोड़े के शरीर पर एक भी दाग (निशान) नहीं है। सामान्य चाल के दौरान गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा है। गत वर्ष भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में मंगल विजेता बना था। यह नुकरा नस्ल का है। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये लग चुकी है, लेकिन वो घोड़ा बेचेंगे नहीं। उन्होंने बताया कि मंगल के साथ उनका काफी लगाव है। दूर-दराज से लोग धाम पर घोड़े को देखने आते हैं।