भिवानी में हुआ सड़क हादसा, कई लोग घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की जांच कराएंगे
मुझे जैसे ही हादसे की जानकारी लगी रोडवेज कर्मचारियों की टीम लेकर मौके पर पहुंच गया। राहत की बात यह भी रही कि वहां प्रशिक्षु रोडवेज चालकों व पुलिस जवानों की सहायता से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया। रोडवेज के चालक और परिचालक सकुशल हैं। घायलों को रोडवेज और प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता की गई। खून की जरूरत के लिए रोडवेज के कर्मचारी भी रक्तदान के लिए आगे आए हैं। विभाग हादसे की जांच कराएगा। - मनोज दलाल, महाप्रबंधक रोडवेज भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
सभी को तुरंत मिला इलाज
सड़क हादसे में घायलों को तुरंत प्रभाव से प्राथमिक उपचार दिया गया, जिन घायलों की हालत गंभीर थी, उन्हें रेफर किया गया है। आपात विभाग में हादसे की जानकारी के बाद ही अतिरिक्त चिकित्सकों व स्टाफ की व्यवस्था की गई थी। जिसके कारण समय रहते सभी को उपचार मिला है।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।
बस चालक के खिलाफ केस दर्ज
हादसे में हाईवा चालक धर्मबीर की मौत हुई है, उसकी गाड़ी के परिचालक जगबीर की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस हादसे में घायलों की भी जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में पुलिस की टीम जांच में जुटी है। - जयसिंह, एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।