गांव धीन में सरबजोत सिंह को सम्मानित करती ग्राम पंचायत।
- फोटो : संवाद
ढोल नगाड़े लेकर पंहुची पंचायत
ओलंपिक से ब्रांज मेडल जीतकर घर लौटे सरबजोत सिंह का धीन सरपंच सतविन्द्र सिंह की अगुवाई में पूरी पंचायत ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इतना ही नहीं सरपंच सतविंद्र सिंह ने सभी को ढ़ोल पर भांगडा भी करवाया। जिसमें सरबजोत के पिता जितेन्द्र सिंह, माता हरदीप कौर, मासियां, मामा, ताया सहित सभी रिश्तेदार शामिल हुए। ग्राम सरपंच ने सतविन्द्र सिंह ने ग्राम पंचायत धीन की तरफ से सरबजोत सिंह को करपान भेंट की।