फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो किसका फोन था, जिसे सुनते ही प्रेस कांफ्रेस बीच में छोड़ गए सुभाष बराला?

Thu, 10 Aug 2017 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Subhash Barala
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अपने बेटे पर लगे आरोपों पर बोल रहे थे, तभी एक फोन आया और वह उठकर चले गए। किसका था वो फोन?
विज्ञापन

2 of 8
Subhash Barala
हाईप्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला के पिता सुभाष बराला ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई, लेकिन बेटे के बारे में बात करते करते वे बीच में प्रेस कांफ्रेंस छोड़ गए। 
विज्ञापन

3 of 8
Subhash Barala
सुभाष बराला से पत्रकार सवाल पूछते रहे लेकिन किसी का जवाब दिए बिना ही वो वहां से चलते बने। इसके बाद जवाहर यादव ने मोर्चा संभाला और सिर्फ एक लाइन बोलने के बाद वो भी चल दिए। 

4 of 8
Subhash Barala
प्रेस कांफ्रेंस अधूरी छोड़ने के बाद अब एक ही सवाल उठता है कि आखिर वो फोन किसका था जिसे सुनने के बाद सुभाष बराला ने अचानक से प्रेस कांफ्रेंस ही अधूरी छोड़ दी?
विज्ञापन

5 of 8
आखिर फोन पर ऐसा कौन व्यक्ति बोल रहा था जिसके बाद भाजपा खेमे में अफरातफरी मच गई और पहले सुभाष बराला फिर जवाहर यादव मीडिया से भाग खड़े हुए?
विज्ञापन

6 of 8
क्या वो फोन हाईकमान से था या फिर बराला के किसी हमदर्द का जो मीडिया से बात किए बिना ही और मीडिया के तीखे सवालों का जवाब दिए बिना ही सुभाष बराला चलते बने?
विज्ञापन

7 of 8
सुभाष बराला - फोटो : ANI
हालांकि सुभाष बराला ने उस समय कहा था कि बेटे विकास का फोन आ रहा है। जाने से पहले सुभाष बराला ने कहा कि कल रात मुझे जानकारी मिली कि पुलिस ने नोटिस जारी किया। फिर जानकारी मिली कि टोहाना में कोई नोटिस नहीं मिला। यहां चंडीगढ़ में नो​टिस की जानकारी मिली और विकास को फोन किया। कहा कि जांच में शामिल हो। पहले भी वो गया, आज भी नोटिस मिलते ही वो निकल गया और जांच में शामिल होगा।
विज्ञापन

8 of 8
subhash brala son charged for molestation
सुभाष बराला ने कहा कि न ही हमने किसी भी तरह की राजनीति की। न ही जांच को भटकाने की कोशिश की। जांच में विकास पर जो भी आरोप साबित हों, उन पर कार्रवाई हो। वर्णिका मेरी बेटी की तरह है, अगर मेरे बेटे ने गलत किया है तो उसे सजा मिले। आरोप साबित हो तो पुलिस डटकर कार्रवाई करे। पुलिस अपना काम कर रही है और पूरी ईमानदारी के साथ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें