फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए विकास बराला और आशीष की गिरफ्तारी की पहली तस्वीरें

Thu, 10 Aug 2017 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Exclusive: Vikas Barala
अमर उजाला आपको दिखा रहा है चंडीगढ़ छेड़छाड़ के दोनों आरोपी विकास बराला और आशीष की गिरफ्तारी की Exclusive तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 8
Vikas Barala Arrested
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला व उसके दोस्त आशीष कुमार के खिलाफ धारा 365, 511(किडनैपिंग की कोशिश) के तहत दोबारा से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पूछताछ में शामिल होने की नोटिस पर थाने पहुंचे आरोपियों पर पुलिस ने पुख्ता सुबूतों के आधार पर धारा जोड़ी हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Vikas Barala's Friend Ashish Arrested
दोनों आरोपियों को वीरवार कोर्ट में पेश करके पुलिस 3 दिन रिमांड की मांग करेंगी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने वारदात की रात दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 365 डी(छेड़छाड़), 341(पीछा करना) व 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जमानती धारा दर्ज कर सुबह कार्रवाई के बाद दोनों को जमानत दिया था।

4 of 8
Vikas Barala Arrested
चंडीगढ़ पुलिस ने चौतरफा किरकिरी के बाद बुधवार सुबह 7 बजे हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के सेक्टर-7 स्थित सरकारी मकान की दिवार पर नोटिस चिपका दिया। सुभाष बराला का सरकारी हाउस नंबर-74 है। इसके अलावा पुलिस ने दूसरे आरोपी दोस्त आशीष कुमार के स्थानीय निवासी बरसी, बवानी खेरा, हिमाचल स्थित मकान पर नोटिस चिपकाया। 
विज्ञापन

5 of 8
Vikas Barala Arrested
नोटिस के जरिए पुलिस ने आदेश जारी किया कि दोनों आरोपी सुबह 11 बजे तक किसी भी हालत में सेक्टर-26 थाने में आकर पूछताछ व जांच में शामिल हो जाए। नोटिस चस्पा होने के कुछ ही पल के बाद मीडिया कवरेज ने मामले को नया मोड दे दिया।
विज्ञापन

6 of 8
Vikas Barala Arrested
3.30 घंटे देरी से पहुंचे, 2 घंटे चली कार्रवाई
11 बजे के बुलावे पर आरोपी विकास बराला व आशीष कुमार पूरे 3.30 घंटे देरी से थाने में लग्जरी गाड़ी से पहुंचे। 2.30 पर पहुंचने के बाद थाने के अंदर 2 डीएसपी, 5 इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर सहित 75 पुलिस कर्मियों में मोर्चा संभाला। पुलिस की करीब 2 घंटे की पूछताछ व कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा जुड़ने सहित गिरफ्तारी का दावा करके डीजीपी ने पीसी बुला ली।
विज्ञापन

7 of 8
Varnika Kundu and Vikas Barala - फोटो : File Photo
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी देर शाम करने के बाद पुलिस वीरवार दोपहर जिला अदालत में पेश करेंगी। डीजीपी ने दावा कि आरोपियों से केस से संबंधित महत्वपूर्ण सुबूत प्राप्त करना है।
विज्ञापन

8 of 8
Exclusive: Vikas Barala
सूत्रों की माने तो चंडीगढ़ पुलिस दोनों आरोपियों को 3 दिन के रिमांड में मांग करेंगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने मेडिकल करवाने से मना किया था। जिसके बाद स्मैल के आधार पर ड्यूटी डाक्टरों ने आरोपियों को नशे में होने की पुष्टि की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें