फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रेलकर्मियों ने चलाई मौर्य एक्सप्रेस, तस्वीरें देखकर करेंगे गर्व

Tue, 09 Mar 2021 02:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
NER - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रेलकर्मियों ने मौर्य एक्सप्रेस के संचालन की जिम्मेदारी उठाई और अपनी इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
NER - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन से गोरखपुर तक आई ट्रेन में लोको पायलट और गार्ड तो महिलाएं थीं हीं, सुरक्षा और टिकट जांच की भी जिम्मेदारी भी महिलाओं ने ही निभाई।

 
विज्ञापन

3 of 5
NER - फोटो : अमर उजाला।
छपरा से सुबह 11 बजे रवाना हुई महिलाओं की टीम शाम 4.30 बजे के आसपास गोरखपुर पहुंची। लोको पायलट श्वेता कुमारी थीं जबकि गार्ड रूम की जिम्मेदारी सोनाली कुमारी ने संभाल रखी थी।

 

4 of 5
NER - फोटो : अमर उजाला।
यात्रियों की सुरक्षा में रेलवे सुरक्षा बल की उपनिरीक्षक पूनम पाठक की टीम एक-एक गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। हेड कांस्टेबल मधु, कांस्टेबिल चंद्रावती और शेषमणि कोचों की निगरानी में लगी रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
NER - फोटो : अमर उजाला।
चल टिकट परीक्षक ममता कुमारी और प्रतिमा कुमारी ने यात्रियों के टिकटों की जांच की। गोरखपुर जंक्शन पहुंचने पर रेलकर्मियों ने महिलाओं का स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें