गोरखपुर के चौरीचौरा डबल मर्डर केस में मोबाइल फेंककर मां-बेटी के कत्ल की कहानी कौन उलझा रहा है? 29 मार्च की देर रात घर में मां-बेटी की निर्मम हत्या हुई थी। इस हत्याकांड का राज अभी तक नहीं खुला है।
गोरखपुर के चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा गांव में हत्या के पांच दिन बाद एक खेत में पूनम का एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिलने से पुलिस हैरान है। पुलिस अब इस एंगल पर भी छानबीन कर रही है कि अचानक मोबाइल फेंककर कहीं कोई हत्या की कहानी को उलझा तो नहीं रहा है। उधर, पूनम को जानने वाले देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के एक युवक के अलावा मुंबई में रहने वाले एक युवक के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। गौरीबाजार वाले युवक से पूनम करीब दो महीने से बात कर रही थी, वहीं मुंबई वाला युवक अक्सर उसे पैसे भेजता था। शनिवार को पुलिस ने अरोपी संजय के घर की भी तलाशी ली।
विज्ञापन
2 of 11
खुशबू से पूछताछ कर बयान लेती पुलिस
- फोटो : संवाद
बड़ी बेटी खुशबू को दूसरे कमरे में कर दिया था बंद
बीते 29 मार्च की रात करीब 1:30 बजे पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से मारकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की थी। उस दौरान पूनम का एंड्रायड मोबाइल फोन वहां नहीं मिला था। पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए थे। घटना के समय आरोपियों ने पूनम की बड़ी बेटी खुशबू को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
3 of 11
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
हर माह मुंबई से पूनम को आते थे रुपये
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। हत्या का पर्दाफाश करने के लिए लगाई गई पुलिस टीम अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पूनम के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने गौरीबाजार क्षेत्र के एक युवक से भी पूछताछ की है। सूत्रों की मानें तो पूनम और उस युवक के बीच दो माह में कई बार बात हुई है। इसी तरह एक युवक मुंबई से पूनम को हर माह रुपये भेजता था। उसके बारे में भी पुलिस पता लगा रही है।
4 of 11
गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को शक, आस-पास घूम रहा हत्यारोपी
घटना की जांच से जुड़े पुलिस कर्मियों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि हत्यारोपी पूनम के घर के बारे में अच्छी तरह से जानता होगा। इसीलिए पुलिस ने करीबियों की सूची तैयार की है। इसमें गांव स्तर और मोबाइल संपर्क के आधार पर दो सूची बनाई है। उनकी हर गतिविधियों की गहनता से जांच चल रही है। घटना के बाद गांव के चप्पे-चप्पे की छानबीन करने वाली पुलिस को अचानक पूनम का मोबाइल खेत में मिलना महज इत्तेफाक नहीं है। पुलिस ऐसा मान रही है कि हत्यारोपी गांव के इर्द गिर्द घूमकर पुलिस की जांच प्रक्रिया पर नजर रख रहा है। मोबाइल फेंककर भी उसने गुमराह करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
5 of 11
घर के पीछे छानबीन करती पुलिस
- फोटो : संवाद
मिलने गई बहन से संजय ने खुद को बताया निर्दोष
शनिवार को मुख्य आरोपी संजय से जेल में मिलने उसकी बहन धनावती गई थी। धनावती ने बताया कि संजय बार-बार कह रहा था कि उसे फंसाया गया है। शनिवार को पुलिस ने संजय के घर की भी तलाशी ली। हालांकि, पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिला है। वहीं घटना का पर्दाफाश करने के लिए ऐसे पुलिस कर्मी लगाए गए हैं, जिन्होंने बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश किया है। सर्विलांस, एसओजी और चौरीचौरा पुलिस शनिवार को भी गांव के इर्द-गिर्द छानबीन करती नजर आई।
विज्ञापन
6 of 11
जांच पड़ताल करते अधिकारी
- फोटो : संवाद
गोरखपुर में मां-बेटी की हत्या
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव में 29 मार्च, शनिवार देर रात दो बजे गड़ासे से हमला कर मां-बेटी की हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान स्व. रविंद्र निषाद की पत्नी पूनम निषाद (45) और पुत्री अनुष्का (13) के रूप में हुई। पुलिस ने बड़ी बेटी की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। बड़ी बेटी का आरोप है कि रुपयों के लेन-देन के विवाद में मां-बहन की हत्या की गई है।
विज्ञापन
7 of 11
घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : संवाद
एसएसपी, एसपी, थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पूनम की 18 वर्षीय बड़ी बेटी खुशबू ने रविवार को तहरीर देकर गांव के ही कोटेदार सरजू, उसके बेटे संजय उर्फ शैलेंद्र व सुरेंद्र कुमार और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
8 of 11
Gorakhpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
खुशबू का आरोप था कि संजय ने मां से रुपये लिए थे, जिसे वह नहीं लौटा रहा था। 17 दिसंबर 2024 को मां के साथ मारपीट भी की थी। थाने पर तहरीर देने पर पुलिस ने समझौता कराकर मामला शांत करा दिया था। उसने रंजिश में मां की हत्या की है।
9 of 11
खुशबू के कमरे का दरवाजा बंद कर पुलिस ने अंदर से की जांच
- फोटो : संवाद
दूसरे कमरे में सो रही थी खुशबू
खुशबू ने तहरीर में बताया कि घटना वाली रात मां के साथ अनुष्का सो रही थी। वह दूसरे कमरे में सोई थी। देर रात संजय अपने भाई और पिता व अन्य लोगों के साथ घर में घुस गया। उसका कमरा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद मां और बहन पर गड़ासे से वार करने लगा। शोर सुनकर उठी, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद होने की वजह से नहीं निकल सकी। इस पर बुआ के घर पर फोन किया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस आई, आरोपी भाग गए थे।
10 of 11
बेटी खुशबू
- फोटो : अमर उजाला
घायलावस्था में खून से लथपथ मां और बहन को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां मां पूनम को देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं थोड़ी ही देर बाद इलाज के दौरान अनुष्का की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 12 साल पहले पूनम के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही संजय का घर आना-जाना था। तीन माह से दोनों के बीच बात नहीं हो रही थी। पूनम का बड़ा बेटा विशाल निषाद बंगलूरू में कमाता है।
इस घटना में पुलिस की कई टीमें अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही हैं। जांच रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी