फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला बाल मेला: आशाएं...कुछ पाने की हो आस-आस, कुछ अरमां; बच्चों ने लूट ली महफिल

Sat, 02 Dec 2023 10:59 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
गोरखपुर में अमर उजाला बाल मेला। - फोटो : अमर उजाला।
आशाएं... कुछ पाने की हो आस-आस, कुछ अरमान हो जो खास खास...। द पिलर्स सिक्टौर के अनंय राय के इस गीत के साथ ही छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाते हुए झूमना शुरू कर दिया। देखते ही देखते समां बंधता चला गया। शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित बाल मेला में स्कूली बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। गायन व नृत्य के लिए मंच मिला तो छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

2 of 10
गोरखपुर में अमर उजाला बाल मेला। - फोटो : अमर उजाला।
नृत्य व गीत प्रतियोगिता में बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति को देख अभिनेता रवि किशन खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर चढ़ गए। संचालन कर रहे लोकगायक मनोज मिहिर के साथ गाने गाकर समां बांध दिया। सांसद ने बच्चों में देशभक्ति का भाव भरते हुए देश सेवा के लिए प्रेरित किया। आरपीएम ग्रीन सिटी के छात्र ने छाप तिलक सब छीन ली रे मोसे नैना मिला के, गीत की शानदार प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 10
गोरखपुर में अमर उजाला बाल मेला। - फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय विद्यालय 1 एयरफोर्स की छात्रा अंजली ने... कश्मीर के वादी में ये गूंजे तराना है, वीरों से किया वादा हम सबको निभाना है, गीत से माहौल को देशभक्ति बना दिया। गोरखपुर पब्लिक स्कूल के छात्र ने -पंछी हवा के झोंके कोई सरहद ना उन्हें रोके, गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी।


 

4 of 10
गोरखपुर में अमर उजाला बाल मेला। - फोटो : अमर उजाला।
आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र ने सितार के साथ-जबतक इस जहां में सुबह-शाम है, गीत की शानदार प्रस्तुति दी। नवल्स एकेडमी, फुलवरिया छात्र ने-ऐसे लहरा के तू रूबरू आ गयी ... मेरे रश्के क़मर तूने पहली नज़र, गाकर मौजूद लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। पीएन नेशनल स्कूल के छात्रों का ग्रुप गीत... जीना जीना जीना उड़ा गुलाल माई तेरी चुनरियां लहराई, गाकर खूब तालियां बटोरीं।

 
विज्ञापन

5 of 10
गोरखपुर में अमर उजाला बाल मेला। - फोटो : अमर उजाला।
आक्सफोर्ड स्कूल की छात्रा ने... रहें ना रहें हम, महका करेंगे बन के कली, बन के सबा, बाग़े वफ़ा में, गाकर खूब वाहवाही लूटी। जेपी एजुकेशन एकेडमी के छात्र अमन ने...तेरी मिट्टी में मिल जावां गुल बनके मैं खिल जावां इतनी सी है दिल की आरजू, गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्कृति पब्लिक स्कूल की वसुंधरा ने ...राम जी से पूछे जनकपुर की नारी,बता दा बबुआ लोगवा देत कहे गारी,बता दा बबुआ, गाकर माहौल में रोमांच भर दिया।

 
विज्ञापन

6 of 10
गोरखपुर में अमर उजाला बाल मेला। - फोटो : अमर उजाला।
नवल्स कुसम्ही के छात्र ने...चुरा लिया है तुने जो दिल को, गाकर खूब तालियां बटोरीं। एमजी इंटर कॉलेज के छात्र ज्ञान श्रीवास्तव ने...सइयां दरदियो न जाना, गीत गाकर वाहवाही लूटी। एमपी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र युवराज ने...तू ही ये मुझको बता दे चाहूं मैं या ना अपने तू दिल का पता दे, गाकर खूब तालियां बटोरीं। उदया पब्लिक स्कूल की प्रीति सहानी ने...माना के मुश्किल है सफर पर सुन ओ मुसाफिर, गाकर छात्र-छात्राओं को झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

7 of 10
गोरखपुर में अमर उजाला बाल मेला। - फोटो : अमर उजाला।
एसपी सिक्टौर की छात्रा ने...कवने दिशा में लेके चला रे बटोहिया, गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान जयपाली देवी इंटर कॉलेज, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

8 of 10
गोरखपुर में अमर उजाला बाल मेला। - फोटो : अमर उजाला।
छात्रों ने नृत्य के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण पर जोर
गायन प्रतियोगिता के बाद छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर नृत्य प्रतियोगिता में शामिल हुए। गोरखपुर पब्लिक स्कूल, माधव पब्लिक स्कूल और एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य के माध्यम से पर्यावरण व जीव जंतु संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। एमपी बालिका इंटर कॉलेज के छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।

 

9 of 10
गोरखपुर में अमर उजाला बाल मेला। - फोटो : अमर उजाला।
सेंट्रल हिंदू स्कूल के छात्र संकल्प त्रिपाठी ने घनघन घिर आए बदरा...पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। द पिलर्स की छात्रा...आवारा भवरे जो होले होले गाए, पर नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरी। परिषदीय विद्यालय जंगल पकड़ी के छात्रों ने...यमुना जी तो काली,राधा गोरी गोरी, गीत कर समूह नृत्य पेश किया। राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज की छात्रा...आरंभ है प्रचंड बोले मस्तको के झुंड, गीत पर डांस पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 
विज्ञापन

10 of 10
गोरखपुर में अमर उजाला बाल मेला। - फोटो : अमर उजाला।
कंपोजिट विद्यालय सिक्टौर की छात्राओं ने...हर हर संभू, गीत कर मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। केंद्रीय विद्यालय 1 के छात्रों ने...फूलों ने जाकर बूंदो से पूछा, बूंदों ने जाकर मिट्टी से पूछा, गीत पर ग्रुप डांस प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर लिया। एमजी इंटर कॉलेज के छात्र ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। उदया पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस के माध्यम से पर्यावरण व वन्य जीव संरक्षण पर जोर दिया। आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। रामदेई इंटर कॉलेज और कंपोजिट पूर्व माध्यमिक हजारीपुर के छात्रों ने समूह नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें