फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम: झूमकर बरसे बादल, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, देखें तस्वीरें

Wed, 11 Aug 2021 10:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी को मंगलवार शाम हुई झमाझम बारिश ने कम कर दिया। लेकिन इसकी वजह से शहर के कुछ इलाकों में हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। मात्र एक से डेढ़ घंटे में ही 40 मिलीमीटर बारिश हो गई। वहीं बारिश के कारण बुधवार को भी मौसम सुहाना बना हुआ है।
 
मंगलवार सुबह से आकाश पूरी तरह साफ था। चटक धूप की वजह से गर्मी भी काफी बढ़ गई थी। लेकिन शाम में अचानक आकाश में काले-काले बादल छा गए। शाम तकरीबन चार बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे हुई बारिश की वजह से शहर के रायगंज, महुई सुघरपुर, हट्ठी माई का स्थान, जिला अस्पताल, रुस्तमपुर, साहबगंज, रेती रोड, गीताप्रेस रोड आदि इलाकों की विभिन्न कॉलोनियों में पानी भर गया। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि इस दौरान मेडिकल कॉलेज की तरफ कम बारिश होने से इलाके के लोगों को कुछ राहत रही।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
मेडिकल कॉलेज रोड के किनारे की कॉलोनी विष्णुपुरम के मनोज गुप्ता ने बताया कि इस बारिश से किसी के घर में पानी नहीं भरा। बस खाली प्लॉटों में पानी भर गया।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं सिंघड़िया इलाके के पास की कॉलोनियों में फिर से पानी का स्तर कुछ बढ़ गया। पिछले महीने भर से जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों की परेशानी कुछ और बढ़ गई।

4 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
आज और कल भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अगले दो दिन तक गोरखपुर और आसपास के इलाकों में बारशि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से आज और गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें