फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 20 मिनट की बारिश से मोहल्लों में भरा पानी, बढ़ी शहरवासियों की चिंता

Sat, 31 Jul 2021 09:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में शनिवार को हुई 14 मिलीमीटर बारिश से गोरखपुर-देवरिया मार्ग समेत शहर के लगभग सभी निचले इलाकों में फिर से जलभराव बढ़ गया। इससे लोग परेशान हुए। जलभराव को कम करने के लिए दिनभर नगर निगम द्वारा लगाए गए पंपिंग सेट चलते रहे। नगर आयुक्त ने भी जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया और जलनिकासी के इंतजाम करने के निर्देश दिए।

शनिवार की सुबह आसमान काफी हद तक साफ था। दोपहर में फिर से मौसम बदल गया और झमाझम बारिश हुई। चंद घंटों में ही 14 मिलीमीटर बारिश की वजह से साहबगंज मंडी, गीताप्रेस रोड, बैंक रोड, दाउदपुर, वसुंधरा एनक्लेव, प्रकृति नगर समेत शहर के विभिन्न निचले इलाकों में पानी भर गया। खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के बाद गोरखपुर देवरिया-नेशनल हाईवे पर डीपी मोटर्स के निकट एक बार फिर पानी बढ़ गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। दिनभर लोगों की बाइक पानी के बीच बंद हुईं। सिंघाड़िया क्षेत्र के अगल-बगल के मोहल्लों प्रकृति नगर, गोरक्षनगर में फिर पानी भर गया। प्रकृति नगर के मुख्य मार्ग से चार पहिया वाहन भी निकलना मुश्किल हो गया। गोरक्षनगर कॉलोनी में मुख्य सड़क पर एक फुट तक पानी भर गया। सिंघाड़िया-शिवपुर निर्माणाधीन सड़क टूटने से वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सिंघाड़िया शिवपुर मार्ग पर सांसद रवि किशन के आवास के ठीक सामने भी पानी भरा हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
कच्चे नाले से दूर हुआ सिंघड़िया का जलभराव
देवरिया रोड के किनारे वसुंधरा एन्क्लेव से एम्स तक बनाए गए कच्चे नाले सिंघड़िया इलाके में जलभराव काफी हद तक खत्म हो गया है। बचे जलभराव को खत्म कराने के लिए इलाके में 16 पंप भी लगातार चलाए जा रहे हैं। जलभराव की स्थिति के आकलन के लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शनिवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया और जलभराव से मुक्त हो चुके इलाकों में मेलाथियान के घोल और चूने का छिड़काव कराया। इसी क्रम में नगर आयुक्त ने राप्ती नगर और चरगांवा का भी निरीक्षण किया और जलभराव वाले इलाकों में जलनिकासी की व्यवस्था कराई। इस दौरान पार्षद संतराज शर्मा, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता सुरेश चन्द, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

 

4 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगा 1000 रुपये जुर्माना
शनिवार को नगर निगम की टीम ने गोलघर काली मंदिर के पास एक दुकानदार पर नाले में कूड़ा फेंकने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने काली मंदिर के पास ऑटो पार्ट्स दुकानदार भरत शर्मा द्वारा नाली में कूड़ा फेंका जाना पकड़ा। इस पर नगर आयुक्त ने दुकानदार पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
चार तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि शनिवार को कुल 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया जो कमोबेश शुक्रवार जैसा ही रहा। उन्होंने बताया कि चार अगस्त तक शहर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें