शुक्र ग्रह को भौतिक, प्रेम और विवाह का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब वह इस राशि में 17 मार्च तक स्थित रहेंगे। इसके बाद वह मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र सुख के कारक हैं ऐसे में शुक्र और कुंभ का यह संयोग सुखद रहेगा। यह समय फिल्म, मनोरंजन के क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छा होगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। पूरे जनमानस के लिए यह परिवर्तन अच्छा साबित होगा। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन का कैसा पड़ेगा सभी राशियों पर प्रभाव।