gorakhpur zoo
- फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली चिड़ियाघर से लाए जाएंगे 19 जानवर
दिल्ली के नेशनल जियोलॉजिकल पार्क से 19 जानवर लाए जाएंगे। इनमें दो लोमड़ी, तीन दरयाई घोड़ा (हिप्पोपोटामस), दो आकर्षक पक्षी पीजेंट कलिज, दो बोनट बंदर और 10 हिरण, सांभर शामिल हैं। सभी जानवरों को गोरखपुर लाने की अनुमति मिल गई है।
लखनऊ चिड़ियाघर से आएगा रायल बंगाल टाइगर
रायल बंगाल टाइगर लखनऊ चिड़ियाघर से मंगाया जाएगा। साथ ही तेंदुआ, गेंडा, भालू, लकड़बग्घा, मगरमच्छ, घड़ियाल, फिशिंग कैट और भेड़िया को भी रखा जाएगा।