फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी के इस छोटे से शहर में रहते हैं आठ सांसद, यहीं से शुरू होती है पूर्वांचल की राजनीति

Sat, 18 Dec 2021 03:41 PM IST
vivek shukla विवेक शुक्ला, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
भाजपा सांसद। - फोटो : अमर उजाला।
केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, उत्तर प्रदेश हमेशा ही चर्चा में बना रहता है। यहां देश के बड़े-बड़े दिग्गजों ने जन्म लिया, जिन्होंने भारत की राजनीति में अलग छाप छोड़कर अपना लोहा मनवाया है। आज हम प्रदेश के एक छोटे से शहर की बात करने जा रहे हैं। इस शहर का नाम गोरक्षनगरी गोरखपुर है। यह यूपी का एक ऐसा अनोखा शहर है, जहां राज्यसभा व लोकसभा के आठ सांसद रहते हैं। इन सबका कार्यक्षेत्र भी अलग-अलग है, फिर भी मौका मिलते ही गोरखपुर आ जाते हैं। खास बात यह भी है कि सभी सांसद भाजपा के हैं।


 
विज्ञापन

2 of 10
सांसद रवि किशन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर सदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने सिंघड़िया क्षेत्र में स्थायी आवास बनाया है। वह अपने इसी आवास पर ही जनसुनवाई करते हैं। यही वजह है कि गोरखपुर की जनता इन्हें अपना प्यार देती है। सांसद रवि किशन की लोकप्रियता अन्य नेताओं की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन

3 of 10
भाजपा सांसद कमलेश पासवान - फोटो : अमर उजाला।
 बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान भी शहर में रहते हैं। उनका कार्यक्षेत्र बांसगांव है। आवास शहर में है।

4 of 10
राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
 राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल का घर भी गोरखपुर में है। वह लंबे समय तक शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। अब सांसद हैं। अक्सर रात्रि प्रवास अपने आवास पर होता है।
विज्ञापन

5 of 10
राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
 राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद भी शहर में रहते हैं। वह चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 10
महराजगंज सांसद पंकज चौधरी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
 महराजगंज से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का आवास भी गोरखपुर में है। सांसद का पूरा परिवार गोरक्षनगरी गोरखपुर में ही रहता है।
विज्ञापन

7 of 10
सांसद प्रवीण निषाद। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
 संतकबीरनगर से भाजपा सांसद प्रवीण निषाद का स्थायी आवास गोरखपुर में है। प्रवीन निषाद का कार्यक्षेत्र भले ही संतकबीरनगर है लेकिन परिवार के साथ गोरखपुर में रहते हैं।

8 of 10
सांसद विजय कुमार दुबे। - फोटो : अमर उजाला।
 कुशीनगर से भाजपा सांसद विजय दुबे भी परिवार सहित गोरखपुर में रहते हैं।

9 of 10
सांसद रमापति राम त्रिपाठी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
 देवरिया से भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी का स्थायी आवास भी गोरखपुर में है। सांसद का परिवार एबीवीपी कार्यालय के पास नगर निगम के आवास में रहता है। सांसद भी इसी आवास में रहते हैं। कामकाज निपटाकर वह अक्सर घर आ जाते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री भी इसी शहर से

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर हैं। मुख्यमंत्री का स्थायी निवास भी गोरखपुर में है। वह जब भी आते हैं, गोरखनाथ मंदिर में प्रवास करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें