फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सिद्धार्थनगर में मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, रोजेदारों ने सबसे पहले डाला वोट

Mon, 26 Apr 2021 02:04 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
1 of 5
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए सिद्धार्थनगर में वोटिंग जारी है। यहां सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इस दौरान मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। वोट डालने के लिए सुबह 6:30 बजे ही मतदाता अपने केंद्रों पर पहुंच गए। इस दौरान युवाओं में तो जोश था ही साथ ही बुजुर्ग भी नौजवानों से पीछे नहीं रहे। सभी लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। 
विज्ञापन

2 of 5
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
मतदान शुरू होते ही लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें हर कोई उत्साहित दिखा। वहीं जिले के अधिकांश हिस्सों में समय से मतदान शुरू हो  गया। फिलहाल कहीं किसी प्रकार के बवाल या अन्य प्रकार की घटना की कोई सूचना नहीं है। शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। सुरक्षा में लगे जवान और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित आला अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहां की स्थितियों का जायजा ले रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत एडीएम सीताराम गुप्ता ने चिल्हिया सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने मास्क लगाकर वोट डालने का निर्देश दिया। साथ ही मतदान केंद्र के आसपास घूमने वाले लोगों को वहां से हटाया। कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। केवल एजेंट ही परिसर के अंदर रहेंगे। बाकी सभी को बाहर रहने के लिए कहा। क्षेत्र के दर्जनों मतदान केंद्रों पर जाकर व्यवस्था की पड़ताल की। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक जिले में मतदान सकुशल चल रहा है। कहीं किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।

4 of 5
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में मतदान आरंभ होने के एक घंटा पहले ही मतदाताओं की लंबी लाइनें बूथों पर लग गई। यहां पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक रही। सेहर के बाद रोजेदारों की टोली बूथ पर पहुंच गई। रोजा की इबादत के साथ लोकतंत्र के पर्व में मतदान का फर्ज निभाना। ऐसे में उन्होंने तेज धूप से पहले ही मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
1136 ग्राम पंचायत में 1136 प्रधान, 1116 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 44 ज़िला पंचायत सदस्य का भाग्य मतदाता मतपेटिका में बंद करेंगे। ऐसे में डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगौला में बने बूथ संख्या 330 व 331 पर महिलाएं सुबह छह बजे से और ग्राम पंचायत चौकनिया में बूथ संख्या 71, 72, 73 व 74 पर रोजेदारों की 5:30 बजे से ही लंबी कतार लग गई। इन बूथों पर अधिकांश मुस्लिम महिलाएं दिखीं। यहां प्रत्याशियों के हार जीत का फैसला दो मई को देखने को मिलेगा। हालांकि इस उत्साह में कोराना संक्रमण के प्रति कोई सतर्कता नहीं नजर आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें