गोरखपुर में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने में पुलिस अपराधियों के साथ-साथ उनके घरवालों एवं निकटवर्ती लोगों पर नजर रख रही है। एसएसपी दिनेश कुमार पी के आदेश के बाद थाना पुलिस अपने अपने इलाके के ऐसे लोगों की अलग से कुंडली तैयार कर रही है। इन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
2 of 6
गोरखपुर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, जिले में अपराधियों और गुंडों की फेहरिस्त लंबी है। हाल में ही सभी अफसरों के साथ ही थानेदार और सिपाही बदल जाने की वजह से यह गांव में आकर धमक बनाने लगे थे। मगर इसकी खबर लगने के बाद से ही रिकॉर्ड खंगाल कर पुलिस इन पर शिकंजा कसने लगी है। चुनाव में कोई गड़बड़ी ना होने पाए, इस वजह से बदमाशों के गांव में फोर्स को सतर्क कर दिया गया है। अपराधी चुनाव मैदान में उतरे या उसका कोई घर का या करीबी चुनाव लड़ रहा है तो उसकी भी निगरानी शुरू कर दी गई है। यह निगरानी दो स्तर पर की जा रही है। पहला तो वह किसी को डरा-धमका ना पाए और दूसरा मतदान के दिन कोई गड़बड़ी ना करने पाए। इसे लेकर एसएसपी दिनेश कुमार पी खुद शुक्रवार को कई थाना क्षेत्र के बदमाशों के गांवों में पहुंचे और कड़ी निगरानी के साथ ही कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
माफिया सुधीर सिंह व पत्नी अंजू सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
...इसके बाद हुई है सख्ती
हाल में ही जिला बदर माफिया सुधीर सिंह ने खुद और अपनी पत्नी अंजू सिंह का बीडीसी के तौर पर ना सिर्फ पर्चा दाखिल करा दिया बल्कि दोनों निविर्रोध निर्वाचित भी हो गए थे। मामला उजागर होने के बाद सुधीर सिंह के नामांकन को खारिज करते हुए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है तो पुलिस अब अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है।
4 of 6
गोरखपुर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
जमानत पर रिहा हो चुके हैं 291 अपराधी
जिले में बदमाशों के 92 गैंग पंजीकृत हैं। इसमें गैंग लीडर समेत 407 सदस्य हैं। पंजीकृत गैंग के 291 बदमाश वर्तमान में जमानत पर रिहा हैं। अभियान के अंतर्गत उन सभी बदमाशों के भी घर जाकर पुलिस मौजूदगी का भौतिक सत्यापन करेगी। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पेशेवर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही गांव में जाकर उनके बारे में जानकारी जुटाएगी। चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी।
- फोटो : अमर उजाला।
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि अपराधी और उनके घरवाले, मददगारों पर पुलिस की पैनी नजर है। चुनाव को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। अपराधी या उनके घरवाले चुनाव मैदान में है तो इसकी निगरानी कर जरूरत पड़ने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।