कुंअर विविश्वान।
- फोटो : अमर उजाला।
कुंअर विविश्वान का निर्विरोध निर्वाचन
पार्टी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य का टिकट किसी को नहीं दिया था। लिहाजा, भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह के बड़े बेटे कुंअर विविश्वान सिंह ने कैंपियरगंज विकास खंड के वार्ड नंबर-31 राजपुर गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने का फैसला किया। विविश्वान ने जिस क्षेत्र से दावेदारी की, वहां से दूसरा प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं आया। अब विविश्वान को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य का प्रमाण पत्र मिल गया है। वह ब्लॉक प्रमुख का टिकट भी मांग सकते हैं।