सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर हार हुई है, भाजपा उसकी समीक्षा कर रही है। हारे प्रत्याशी भी रिपोर्ट दे रहे हैं। अब तक जो रिपोर्ट आई है, उसके मुताबिक, भितरघात ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। 125 ऐसे नेताओं के नाम सामने आए हैं, जो पार्टी प्रत्याशियों को हराने में आगे रहे हैं। बस्ती और सिद्धार्थनगर के हारे प्रत्याशियों ने कुछ बड़े नेताओं पर चुनाव हरवाने के आरोप लगाए हैं।