देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के नए एवं 15वें विधायक के रुप में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सत्यप्रकाश त्रिपाठी को जनता ने चुना है। उन्होंने सपा को एकतरफा मुकाबले में 20089 वोटों से हरा दिया है। बता दें कि सुबह आठ बजे से हर चक्र में भाजपा ने लीड बनाई हुई थी। आइए हम आपको नए भाजपा विधायक डॉक्टर सत्यप्रकाश त्रिपाठी के बारे में बताते हैं।