बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन गोरखपुर की ओर से यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। शनिवार को शहर के रॉयल रेजिडेंसी होटल में हुई इस प्रतियोगिता में कई बॉडी बिल्डरों ने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन कर खिताब के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। ओवरऑल चैंपियन का खिताब आगरा के भरत सिंह ने हासिल किया।
विज्ञापन
2 of 6
Body Building Championship
- फोटो : अमर उजाला।
बॉडी बिल्डिंग 55 किलो पुरुष वर्ग में मेरठ के हिमांशु चौहान प्रथम, सहारनपुर के फारुख द्वितीय व सहारनपुर के ही अरशद तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 60 किलो में मेरठ के अक्षय चौहान प्रथम, लखनऊ के मोना फैसल द्वितीय व गाजीपुर के राहुल सोनकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
3 of 6
Body Building Championship
- फोटो : अमर उजाला।
65 किलो में कानपुर के प्रदीप कुमार प्रथम, सहारनपुर के मो.अली द्वितीय व मुजफ्फरनगर के मो. अहसान तीसरे स्थान पर रहे। 75 किलो भार में लखनऊ के प्रशांत नायक प्रथम, मेरठ के सद्दाम कुरैशी दूसरे व लखनऊ के श्याम वर्मा तीसरा स्थान पर काबिज हुए।
4 of 6
Body Building Championship
- फोटो : अमर उजाला।
80 किलो में लखनऊ के सरताज, 85 किलो में आगरा के भरत सिंह, 85 किलो से अधिक भार वर्ग में गाजियाबाद के विक्रम यादव ने बाजी मारी। पुरुष फिजिक स्पोर्ट्स में सहारनपुर के संदीप यादव प्रथम, गोरखपुर के दीपांकर दूसरे व आगरा के सिद्धांत सचदेवा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
5 of 6
Body Building Championship
- फोटो : अमर उजाला।
महिला फिजिक स्पोर्ट्स में नोएडा की नीरा पाल पहले, लखनऊ की क्रांति चौधरी दूसरे व लखनऊ की ही रिया राज चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आरपीएम एकेडमी समूह के ग्रुप डायरेक्टर अजय शाही ने किया।
जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव केदानाथ ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान रीना त्रिपाठी, नेशनल जिम की निदेशक ऐश्वर्या पांडेय, निगार खानम, शशि राय, सरदार जसपाल सिंह, अमरनाथ जायसवाल, संजय जायसवाल, अरशद जमाल सामानी, सुनीषा श्रीवास्तव, एके जायसवाल, रजत पांडेय आदि मौजूद रहे।