फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: एडीएम सिटी, एमबीबीएस छात्र समेत मिले 377 कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

Sun, 16 Jan 2022 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को 377 कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही दो संक्रमितों की बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में मौत हुई है। इनमें एक जिले का रहने वाला युवक और एक देवरिया की रहने वाली दस वर्ष की बच्ची है। संक्रमितों में एडीएम सिटी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र, एम्स, निजी अस्पताल के डॉक्टर, पांच मासूम समेत मोहद्दीपुर स्थित एक होटल का कर्मचारी शामिल है। इसके बाद से एक्टिव केस का आंकड़ा 2464 पहुंच गया है।

 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को निजी अस्पताल तीन डॉक्टर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 10 से अधिक एमबीबीएस छात्र, फर्टिलाइजर के तीन कर्मी, एयरफोर्स के दो कर्मी, रेलवे कारखाना के तीन कर्मी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा एम्स के एक डॉक्टर समेत कई कर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में इंदिरा नगर में एक ही परिवार के चार लोग, तारामंडल में एक ही परिवार के तीन लोग, रुस्तपुर में एक ही परिवार के पांच लोग, रामजानकी नगर में एक ही परिवार के तीन लोग, बशारतपुर में एक ही परिवार के चार लोग, पादरी बाजार में एक ही परिवार के पांच लोग, न्यू कॉलोनी मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। उधर, रेलवे स्टेशन पर की जा रही जांच में शनिवार को 10 से अधिक यात्रियों में संक्रमण मिला।
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि शनिवार को मिले संक्रमितों में 310 शहर और 67 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या पहली और दूसरी लहर मिलाकर 61994 हो गई है। इसमें 58680 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 850 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 2464 पहुंच गया है।

 

4 of 6
कोरोना वायरस की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल, बीआरडी और एम्स की ओपीडी में लगातार मिल रहे संक्रमित

जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स की ओपीडी में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को तीनों जगहों पर 30 से अधिक मरीज अलग-अलग विभागों की ओपीडी में संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 90 प्रतिशत मरीजों को सर्दी-जुकाम और बुखार था। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने इनकी जांच कराई थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमित बालिका और युवक की मौत

खोराबार थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी 35 वर्षीय एक युवक की मौत बीआरडी मेडिकल के 500 बेड के कोविड अस्पताल में हुई है। बताया जा रहा है कि परिजन शुक्रवार को रात में मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में इलाज के लिए लेकर आए थे। जहां पर शनिवार की दोपहर युवक की मौत हो गई। इसके अलावा देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के मझौली बुजुर्ग की रहने वाली 10 वर्ष की एक बच्ची की मौत भी शनिवार को हुई है। वह कोरोना संक्रमित थी। बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व भी बीआरडी में एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

एम्स में शुरू हुई एंबुलेंस की सुविधा

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) प्रशासन ने शनिवार को एंबुलेंस की सुविधा शुरू की है। एसबीआई द्वारा एम्स को अभी एक एंबुलेंस दी गई है। उमीद है 26 जनवरी तक एक और एंबुलेंस एम्स को मिल जाएगी। एम्स में एंबुलेंस के लिए फोन नंबर  0551-2205599 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें