फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Lockdown: दुकानें बंद, बाजार में खमोशी, सड़कों पर रही चहल-पहल

Sun, 26 Jul 2020 08:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
दो दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन सभी दुकानें, बाजार और दफ्तर बंद रहे तो वहीं सड़कों पर थोड़ी चहल-पहल बनी रही। कुछ एक चौराहों, सड़कों पर छोड़ कहीं पर भी पुलिस ने किसी को रोककर पूछताछ नहीं की। प्रशासन और पुलिस का पूरा जोर दुकानें और बाजार बंद कराने के साथ ही साथ इसपर भी रहा कि कहीं किसी स्थान पर दो-चार से अधिक लोग एकत्रित न होने पाएं। हालांकि सड़कों पर भी वे ही निकले जिन्हें कोई जरूरी काम रहा। हॉस्पिटल और दवा की दुकानों के सामने थोड़ी भीड़ रही।
विज्ञापन

2 of 8
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव, एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह, एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ और सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव समेत सभी आला अफसर लगातार निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। महेवा सब्जी मंडी और दवा की थोक मंडी भालोटिया बंद रही तो वहीं गांवों में सभी हाट-बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन

3 of 8
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
डीएम ने विभिन्न इलाकों में निरीक्षण के दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों को जागरूक भी किया। उन्होंने सभी से घरों में रहने और इमरजेंसी की दशा में ही बाहर निकलने की अपील की। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने बताया कि रविवार को भी पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। किसी ने भी दुकान या प्रतिष्ठान खोला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

4 of 8
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
रेलवे स्टेशनः बस-रिक्शे वालों ने आसान की राह, कुछ पैदल चले
लॉकडाउन के दौरान रेलवे स्टेशन आने-जाने वालों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहा। हालांकि ऑटो नहीं चलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसें तो शहर के लिए रिक्शे वालों ने राह आसान की। वहीं कुछ लोगों के पैदल ही घर तक सफर तय करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वालों को विशेष दिक्कत नहीं हुई सिवाय थोड़े इंतजार के। उन्हें रोडवेज से बसें मिल गईं। रोडवेज की बसें पूर्व की ही तरह अपनी सभी रूटों पर निकली मगर यात्री कम होने की वजह से उनकी संख्या भी कम ही रही।
विज्ञापन

5 of 8
गोरखपुर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
एयरपोर्टः 530 यात्री आए 446 गए
विमानों का संचलन भी पहले की ही तरह हुआ। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से कुल 640 यात्री आए तो वहीं गोरखपुर से 727 यात्रियों ने उड़ान भरी। ज्यादातर यात्री अपने निजी वाहन से एयरपोर्ट पहुंचे। इसके अलावा एयरपोर्ट से टैक्सी का भी संचलन हुआ जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 8
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
शहर और गांवों में हुआ सैनिटाइजेशन
लॉकडाउन के दौरान स्वच्छता और सैनिटाइजेशन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के आवाजाही पर भी कोई प्रतिबंध नहीं रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19/संचारी रोग सर्विलांस टीम के माध्यम से प्रत्येक घर में रहने वाले सभी सदस्यों की मेडिकल स्क्रीनिंग और सर्विलांस का अभियान पहले की ही तरह जारी रहा। शहर में नगर निगम और गांवों में जिला पंचायतीराज विभाग, ने विशेष अभियान के तहत सफाई और सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन

7 of 8
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
कल बाकी शहर समेत दो थाना क्षेत्रों में खत्म हो जाएगा पहरा
सोमवार की सुबह पांच बजे से शहर के बाकी हिस्सों से जहां लॉकडाउन खत्म हो जाएगा वहीं गोरखनाथ और शाहपुर थाना क्षेत्रों से भी पहरा हट जाएगा। इन दोनों थाना क्षेत्रों में मंगलवार से ही लॉकडाउन है। उधर हॉटस्पॉट वाले इलाकों की समीक्षा की जा रही है। अगर किसी थाना क्षेत्र विशेष में मानक से अधिक हॉटस्पॉट मिले तो वहां भी करीब सप्ताह भर के लिए लॉकडाउन लगाया जा सकता है। फिलहाल अभी शनिवार की शाम तक इसपर कोई निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन

8 of 8
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
शराब की दुकानें खुली रहीं, ग्राहक नदारद
शासन के निर्देश पर लॉकडाउन के बीच शनिवार को शराब की दुकानें तो खुली रहीं मगर ज्यादातर दुकानों से ग्राहक नदारद रहे। लॉकडाउन की वजह से बहुत से लोग सख्ती के डर से घर से बाहर ही नहीं निकले। शाम को मुख्य सड़क, बाजारों को छोड़ बाकी इलाकों की कुछ दुकानों पर गिनती के 10-20 ग्राहक छिपते-छिपाते पहुंचे। दुकानदारों का कहना है कि लॉकडाउन में दुकान खोलने क्या फायदा जब लोगों को दुकानों तक पहुंचने की छूट ही नहीं है। सर्वाधिक नुकसान तो देशी की दुकानों पर हुआ जहां बैठकर पीने की व्यवस्था है। भय की वजह से देशी की ज्यादातर दुकानों पर सन्नाटा ही पसरा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें