फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2020: इस बार खास है नाग पंचमी, तस्वीरों में देखें ऐसे की जा रही है पूजा

Sat, 25 Jul 2020 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Nag Panchami 2020 - फोटो : राजेश कुमार।
हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 25 जुलाई 2020 को देशभर में नागपंचमी मनाई जा रही है। इस बार नाग पंचमी के दिन खास संयोग बन रहा है। गोरखपुर में लोग सुबह से भगवान शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Nag Panchami 2020 - फोटो : शिवहर्ष द्विवेदी।
पंडित सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के बाद हस्त नक्षत्र रहेगा। इस दौरान मंगल वश्चिक लग्न में होंगे खास संयोग यह है कि इसी दिन कल्कि भगवान की जयंती भी है और इसी दिन विनायक चतुर्थी व्रत का पारण भी होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Nag Panchami 2020 - फोटो : राजेश कुमार।
मान्यता है कि इस दिन सर्पों की पूजा करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं और काल सर्प दोष से ग्रसित जातकों को इस दोष से मुक्ति से मिलती है। जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष है, उन्हें तो विशेष तौर पर नागपंचमी को विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

4 of 5
Nag Panchami 2020 - फोटो : राजेश कुमार।
नागपंचमी पूजा और व्रत के आठ नाग देव माने गए हैं- अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख नामक अष्टनागों की पूजा की जाती है। नागपंचमी पर वासुकि नाग, तक्षक नाग और शेषनाग की पूजा का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nag Panchami 2020 - फोटो : राजेश कुमार।
हिंदू धर्म में मान्यता है कि सर्प ही धन की रक्षा करते हैं। इसलिए धन-संपदा व समृद्धि की प्राप्ति के लिए नाग पंचमी मनाई जाती है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें