फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: शुभता के कारक शुक्र आज करेंगे राशि परिवर्तन, आपकी राशि पर होगा ये असर

Tue, 04 May 2021 07:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला।
शुक्र का मंगलवार यानी आज राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र मेष राशि से निकलकर स्वग्रही वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को दांपत्य जीवन, मनोरंजन, धन-वैभव, सकारात्मक ऊर्जा का स्वामी माना जाता है। लेकिन शुक्र वृषभ राशि में राहु के साथ संयोग करेंगे। राहु के कारण शुक्र यहां संक्रमित रहेंगे। इससे शुक्र विपरीत परिणाम देंगे। शुभता में कमी आएगी, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ेगा। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार राहु के कारण शुक्र का संक्रमित होना लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। ऐसे में सभी लोग मां दुर्गा का पूजन-अर्चन कर दान-पुण्य करें।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला।
मेष : धन, वैभव में कमी, कुटुंबों को परेशानी, वाणी से संबंधित परेशानी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा, प्रेम की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृषभ : स्वास्थ्य खराब रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में अड़चनें आएंगी। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला।
मिथुन : जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहेगा, प्रेम में दूरी, जिनके शादी-विवाह तय हुए हैं उनके रिश्ते टूट सकते हैं। संतान पक्ष पर भी बुरा असर पड़ेगा, आंखों में समस्या होगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला।
कर्क : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, भूमि, भवन एवं वाहन की खरीदारी में रुकावट आएगी। रिश्तों में दूरी आ सकती है। कहीं से खराब समाचार मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : अमर उजाला।
सिंह : भाई-बहन के लिए अच्छा समय नहीं, आर्थिक समस्या आएगी। व्यापार की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। सीने में विकार की समस्या, जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला।
कन्या : धन, वाणी और कुटुंब से संबंधित समस्या होगी, भाग्य साथ नहीं देगा। कार्यों में अवरोध आएंगे, नाक, कान व गले की समस्या होगी, आर्थिक समस्या आएगी।

8 of 13
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला।
तुला: जीवनसाथी और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का समय, मधुमेह एवं मूत्र रोग से संबंतिध समस्या हो सकती है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी न करें।

9 of 13
वृश्विक राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिक: जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर देने की आवश्यकता, उदर एवं मधुमेह के रोगियों को विशेष ध्यान रखना होगा। जिनके शादी-विवाह तय हुए हैं, वह संभलकर रहें।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला।
धनु: आय से संबंधित समस्या आ सकती है, ननिहाल पक्ष में सब अच्छा नहीं रहेगा। पैरों में चोट लग सकती है, यूरिक एसिड बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता।

11 of 13
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला।
मकर: बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता, मन में निराश रहेगी। प्रेम की स्थिति खराब रहेगी, कलह की संभावना, विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा नहीं रहेगा।

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला।
कुंभ: भूमि, भवन वाहन के खरीदारी में रुकावट आएगी, मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता। गृह कलह हो सकता है, सीने में विकार, भौतिक सुख प्रभावित होगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला।
मीन : नाक, कान गला की समस्या हो सकती है। व्यापारिक कार्यों में रुकावट आएगी। भाई-बहन के स्वास्थ्य प्रभावित होंगे, व्यापार में नये लोगों को शामिल न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें