गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संक्रमण की रफ्तार पिछले साल की तुलना में इस बार काफी ज्यादा है। शुक्रवार को जिले में रिकॉर्ड 281 नए मरीज मिले। साथ ही चार मरीजों की मौत भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई। इसमें दो जिले के रहने वाले थे जबकि एक देवरिया और सिद्धार्थनगर का था। संक्रमितों में कई लोगों की ट्रेवेल हिस्ट्री भी है। पिछले साल 12 सितंबर को 296 मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार संख्या कम होती गई थी। इस साल अप्रैल माह में लगातार मरीज कम होने के बजाए बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमितों में नेशनल पीजी कॉलेज, बड़हलगंज का एक छात्र और एक शिक्षक, जिला अस्पताल के चर्म रोग विभाग के डॉक्टर, गोरखपुर विश्वविद्यालय का एक कर्मचारी शामिल है।
विज्ञापन
2 of 5
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 281 मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 23116 पहुंच गई है। इनमें 21353 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा 369 हो गया है। एक्टिव केस की स्थिति दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में एक्टिव केस का आंकड़ा डेढ़ हजार के करीब 1394 पहुंच गया है। बताया कि शहरी थाना क्षेत्र में कुल 181 नए मरीज मिले हैं। शहरी थाना क्षेत्रों की बात करें तो सबसे अधिक कैंट 55, कोतवाली में 48, शाहपुर 44, गोरखनाथ 20, तिवारीपुर पांच, रामगढ़ताल चार और राजघाट में पांच नए मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्र में 95 नए मरीज मिले हैं। इनमें बड़हलगंज, खजनी, जंगल कौड़िया, भटहट, गगहा में एक-एक, पाली, पिपरौली, कौड़ीराम में दो-दो, चरगांवा 33, बांसगांव सात, खोराबार 16, पिपराइच छह, सजहनवां तीन, गोला सात, उरुवा नौ, सरदारनगर में तीन नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा पांच मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ ने कहा कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोग सतर्क रहें और सुरक्षित रहते हुए कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।
विज्ञापन
3 of 5
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
बीआरडी में चार संक्रमितों की मौत, पोर्टल पर अपलोड नहीं
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जिले के दो संक्रमितों की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को हुई है। इसके अलावा सिद्धार्थनगर और देवरिया के एक-एक संक्रमितों की मौत हुई है। हालांकि इसमें से किसी का भी नाम पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। इसकी वजह से मौत की संख्या में विभाग ने इजाफा नहीं किया है। इसमें जिले के खोराबार की 40 वर्षीय महिला, बांसगांव की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल हैं। इसके अलावा सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली के बघेली गांव 71 वर्षीय बुजुर्ग, देवरिया जिले के बरहज बाजार का निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। सभी की मौत मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में हुई है। सभी के शव को कोविड प्रोटोकाल के तहत परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
4 of 5
बीआरडी मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी में 500 बेड का कोविड वार्ड शुरू
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच एक बार फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के समक्ष चुनौतियां बढ़ गई है। इसकी वजह यह है कि पूर्वांचल में इकलौता ऐसा अस्पताल है, जहां 200 बेड के आसपास वेंटिलेटर की सुविधा है। अब तक जहां पर बीआरडी में 300 बेड का कोविड अस्पताल शुरू किया गया था, वहीं अब 200 बेड का कोविड अस्पताल भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी 200 बेड के कोविड अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। जबकि 300 बेड के कोविड अस्पताल में 100 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। बीआरडी के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीआरडी में बने 500 बेड के कोविड अस्पताल को फिर से शुरू कर दिया गया है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 300 बेड के कोविड अस्पताल में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। यहां पर संख्या फुल होने पर 200 बेड के कोविड अस्पताल में मरीज भर्ती किए जाएंगे। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
रहिमाबाद में तीन कोरोना पॉजिटिव, मोहल्ला सील
सहजनवां के रहीमाबाद में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मोहल्ले को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को एक परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें पति-पत्नी व दो वर्ष की बेटी भी शामिल हैं। तहसीलदार शशि भूषण पाठक ने बताया कि कोरोना मरीज मिलने के बाद 50 मीटर की परिधि में पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।