फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कोरोना अपडेट: चार साल के मासूम समेत 11 संक्रमितों की मौत, 106 पॉजिटिव मिले

Fri, 28 May 2021 09:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। 52 दिन बाद 24 घंटे में सबसे कम 106 संक्रमित मिले हैं। इनमें 63 लोग शहर के हैं। इससे पहले चार अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 114 थी हालांकि मौतों का आंकड़ा नहीं थम रहा है। गुरुवार को चार साल के मासूम सहित 11 लोगों की मौत हुई। इसमें पांच गोरखपुर के हैं। हालांकि मौतों की कुल संख्या पोर्टल पर अपडेट न हो पाने से स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ तीन मौतों की सूचना जारी की है। इसमें दो बीआरडी और एक निजी अस्पताल के हैं। जबकि मेमो के अनुसार केवल बीआरडी में गुरुवार को 10 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन

2 of 5
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 58654 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 653 की मौत हो चुकी है। 55584 ने कोरोना4 से जंग जीत ली है। 
विज्ञापन

3 of 5
covid 19 test - फोटो : iStock
एक्टिव केस घटकर 2417 हो गए हैं। वहीं मौत की बात करें तो गोरखपुर के शाहपुर व झंगहा निवासी एक-एक महिला की मौत मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में हुई है। इनती उम्र क्रमश: 70 व 61 वर्ष थी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
इसी वार्ड में भर्ती चरगावां के 50 व मोहौली के 60 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई है। एक 71 वर्षीय व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज में महराजगंज के एक चार वर्षीय मासूम की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
मई माह में कोरोमना से बच्चों की यह छठवीं मौत है। इसी जिले के 29 वर्षीय युवक ने बीआरडी में अंतिम सांस ली। इसके अलावा कुशीनगर के दो, सिद्धार्थनगर के एक व एक अन्य व्यक्ति की मौत बीआरडी में हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें