फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 19 संक्रमितों की मौत, 180 नए मरीज मिले

Sun, 23 May 2021 08:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तो कम हो गई है। लेकिन मौतों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। शनिवार को 180 लोग पॉजिटिव मिले जबकि कुल 19 लोगों की मौत हो गई। इसमें शहर के 16 लोग हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कुल 15 मौतें हुईं। इनमें11 गोरखपुर, एक महराजगंज और दो लोग कुशीनगर के रहने वाले हैं। वहीं विभाग ने चार नई मौत और सात पुरानी मौतों को पोर्टल पर अपलोड किया है। इससे मौतों की कुल संख्या 619 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले संक्रमितों की संख्या 56779 हो गई है। इनमें 619 की मौत हो चुकी है। 52635 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस घटकर 4525 रह गए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
मृतकों में टीबी अस्पताल दो पुरुष जिनकी उम्र 72 व 65 वर्ष थी, के अलावा निजी अस्पताल में एक 65 वर्षीय महिला, लखनऊ  में एक पुरूष, बीआरडी में बेलघाट की एक महिला, राजेंद्र नगर की 75 वर्षीय महिला, तिवारीपुर का 78 वर्षीय बुजुर्ग, रानीपुर की महिला, सुर्य बिहार कॉलोनी का 60 वर्षीय पुरुष, परसौनी का 53 वर्षीय पुरुष 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
राप्तीनगर की 72 वर्षीय महिला, शाहपुर का 55 वर्षीय पुरुष, राजेंद्र नगर की 60 वर्षीय महिला, भटहट का 42 वर्षीय शख्स, करमहा का 50 वर्षीय और जगदीशपुर का 65 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। जबकि कुशीनगर की एक 14 वर्षीय किशोरी और एक महिला, महराजगंज की एक महिला की मौत भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना से अधेड़ की मौत
जंगल कौड़ी गांव निवासी रामवृक्ष (55) की शनिवार को कोरोना से मौत हो गई। वह मदन मोहन मालवीय टेक्निकल  यूनिवर्सिटी में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
covid19 - फोटो : अमर उजाला।
चौरी के शेख टोला निवासी हीरालाल (73) की दो मई और तीन मई को उनकी बहू चंपा देवी पत्नी मनोज की भी मौत कोरोना से हो गई थी। चार मई को हीरालाल के पुत्र सुरेश चंद्र की पेनेशिया हॉस्पिटल में कोरोना से जान चली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें