फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना का कहर: बीआरडी में 21 संक्रमितों की मौत, 848 नए मिले मरीज

Mon, 03 May 2021 10:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण से मौतों की संख्या एक बार फिर बढ़ गई है। रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 21 संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें 14 गोरखपुर के रहने वाले थे। निजी अस्पतालों में मौत का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। सभी मौतें पोर्टल पर अपलोड न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ पांच की मौत की सूचना जारी की है।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
वहीं जिले में कोरोना के 848 नए मरीज मिले हैं। इनमें 419 मरीज शहर के हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक जिले में संक्रमितों की संख्या 42962 हो गई है। अब तक 33435 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि  455 की जान जा चुकी है। जिले में 9072 सक्रिय मरीज हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस की जांच करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर की 27 वर्षीय मरीज, 48 वर्षीय कल्यानपुर निवासी,  48 वर्षीय खोराबार निवासी, 26 वर्षीय बासगांव निवासी, व 32 वर्षीय गोरखनाथ निवासी महिला बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं। रविवार को उनकी मौत हो गई। इसी वार्ड में भर्ती पिपराइच, कोतवाली क्षेत्र, चौरीचौरा के मरीज ने भी अंतिम सांस ली।


 

4 of 5
कोरोना जांच अनिवार्य - फोटो : PTI
नकहा, बड़हलगंज, गोखनाथ व रामनगर के एक-एक संक्रमित की भी मौत हो गई। इसके अलावा महराजगंज व सिद्धार्थनगर की एक-एक महिला और देवरिया के एक पुरुष व एक महिला व एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई। कुशीनगर के 88 वर्षीय व्यक्ति व लखनऊ के 41 वर्षीय व्यक्ति का भी इसी वार्ड में निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े पोर्टल पर रोजाना अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में मौतों की संख्या कम दिख रही है। जब मौतें पोर्टल पर अपलोड हो जाती हैं तो उसे कुल मौतों की संख्या में जोड़ दिया जाता है। इस समय संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें