फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के तीन डॉक्टरों की नई दिल्ली में हुई प्लाज्मा थेरेपी, कोरोना की चपेट में आने के बाद किया गया था रेफर

Mon, 10 Aug 2020 09:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच तीन डॉक्टरों की प्लाज्मा थेरेपी नई दिल्ली में कराई गई है। अब सभी की सेहत में सुधार है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के बीच अब तक जिले के पांच लोगों की प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। सभी पांचों मरीजों को उनके परिजन दिल्ली लेकर गए हैं। इनमें तीन डॉक्टर शामिल हैं। तीनों डॉक्टर शहर के अलग-अलग अस्पतालों में तैनात हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई
एक गोरखनाथ अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। जबकि दूसरे जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट हैं। तीसरे एनेस्थीशिया के डॉक्टर हैं। वह निजी अस्पताल में सेवा देते हैं। करीब एक पखवारे पूर्व अलग-अलग दिनों में तीनों संक्रमित हुए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
संक्रमित होने के बाद हालत बिगड़ी तो तीनों लोगों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन मेडिकल कॉलेज में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत और बिगड़ने लगी। इस पर तीनों डॉक्टरों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
मिली जानकारी के अनुसार तीनों के शरीर में ऑक्सीजन का लेवल लगातार कम हो रहा था। बीपी और पल्स रेट बढ़ रहे थे। तीनों डॉक्टरों को डायबिटीज भी था। ऐसे में उनको बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। प्लाज्मा थेरेपी शुरू होने के बाद तीनों की हालत में सुधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें