फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2021: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, गर्भवती महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Sat, 04 Dec 2021 10:02 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला
इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण चार दिसंबर यानी आज लगेगा, जो सुबह 10 बजकर 59 मिनट से दोपहर बाद तीन बजकर सात मिनट तक रहेगा। इसे यहां नहीं देखा जा सकेगा। ऐसे में इसका सूतक भी नहीं लगेगा लेकिन, ज्योतिषियों की माने तो ग्रहण कहीं भी लगे और कैसा भी हो, उसका प्रभाव मानव जीवन पर अवश्य पड़ता है। ऐसे में ग्रहण के दौरान सभी को सावधानी बरतनी चाहिए।

हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। इसी के साथ ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान पूजा आदि भी नहीं की जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला
ऐसे लगता है ग्रहण
वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के प्रशिक्षक अमर पाल सिंह ने बताया कि जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से होते हुए गुजरता है तब चंद्र सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से अपने पीछे ढंकते हुए उसे पृथ्वी तक पहुंचने से रोक लेता है। इस दौरान रोशनी के अभाव में पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहण में बरतें ये सावधानी
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्रहण शब्द ही नकारात्मक है। ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने से बचें। भोजन बनाने से बचना चाहिए। धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। भगवान की मूर्तियों को हाथ ना लगाएं।

4 of 5
पं. शरद चंद्र मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान चाकू और कैंची का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्हें ग्रहण की घटना को देखने से भी बचना चाहिए। हो सके तो इस दौरान घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला।
कहां कहां दिखेगा
यह साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण है।  इस सूर्य ग्रहण को दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया,अटलांटिक के दक्षिणी भाग और दक्षिण अफ्रीका में देखा जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें