फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम अपडेट: संडे बना कोल्ड डे, सामान्य से पांच डिग्री कम रहा दिन का पारा

Mon, 20 Dec 2021 12:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में ठंड बढ़ी तो कचहरी चौक के पास रोड पर आग जलाकर भोजन करती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में कड़ाके की ठंड की शुरूआत हो गई है। साइबेरिया से आ रही सर्द हवाओं ने संडे को कोल्ड डे के रूप में दर्ज करा दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम होने से पूरे दिन गलन महसूस होती रही। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री दर्ज किया गया था, जो रविवार को लुढ़ककर 19.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन के तापमान में करीब पांच डिग्री गिरावट आने और करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चलने से पूरे दिन कंपाने वाली ठंड रही। दिन का तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री कम हो जाने से रविवार को जिले में पहला कोल्ड डे रहा।
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन के इंतजार मे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ठंड में बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि जब दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहे तो उस दिन को कोल्ड-डे माना जाता है। वहीं, कोल्ड-वेव (शीतलहर) न्यूनतम तापमान के आधार पर तय की जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
उधर, रात के तापमान में भी करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

4 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिन के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इस दौरान सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद दिन भर धूप खिली रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दी से बचने के लिए अलाव के पास बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने पांच जगहों पर जलवाए अलाव
लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम की ओर से शहर के पांच सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए गए। मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि रविवार को रेलवे बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, गोलघर काली मंदिर और कचहरी बस स्टेशन पर अलाव का इंतजाम किया गया है। अगर ठंड की स्थिति ऐसी ही रहती है तो और स्थानों पर अलावा जलवाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें