ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है। सूर्य मंगलवार की सुबह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सूर्य वृषभ राशि में राहु के साथ ग्रहण योग बनाकर चल रहे थे, जिसका लोगों पर खराब प्रभाव पड़ रहा था। सूर्य का मिथुन राशि में परिवर्तन होने से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। हर आयु वर्ग के लोगों के लिए ये समय अच्छा साबित होगा। लोगों के निर्णय लेने की क्षमता वृद्धि होगी, संतान की स्थिति अच्छी होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन का कैसा पड़ेगा राशियों पर प्रभाव आइए जानते हैं।
मेष: पराक्रम बढ़ेगा, व्यवसाय में सफलता मिलेगी, बुद्धि के इस्तेमाल से जीवन में सफलता मिलेगी। पिता और संतान की स्थिति अच्छी होगी, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ: सरकारी तंत्र से जुड़ने का मौका मिलेगा, राजनीतिक लाभ मिलेगा, नौकरी मिल सकती है, व्यापार की स्थिति अच्छी होगी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
मिथुन: सरकारी तंत्र के नजदीक आएंगे, राजनीतिक लाभ मिलेगा, नए उद्योग और व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी, ओजस्वी बनेंगे।