उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बुआ के घर आए मासूम का तीन दिन बाद नदी में शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। मौत की खबर मिलते ही मासूम की दादी फफक पड़ी। बिलखते हुए बोली कि बहू को क्या मुंह दिखाऊंगी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 6
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव टोला राजाबारी का रहने वाला अनिकेत यादव (6) दादी कश्मा देवी के साथ पनियरा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बीते गुरुवार को आया था। शुक्रवार को अनिकेत पास की एक दुकान में टाफी खरीदने के लिए गया। इसके बाद से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी देर तक खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। वहीं सोमवार को सुबह रोहिन नदी में रानीपुर टोला पांडेयपुर के पास उसका शव बरामद हुआ। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस नदी में डूबने से मौत होना मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
3 of 6
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
दो भाइयों में छोटा था अनिकेत
मृत अनिकेत यादव अपने भाई सनी (10) से छोटा था। अनिकेत धर्मपुर गांव टोला राजाबारी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। वह मां बाप का दुलारा बेटा था। परिवार के सदस्य उससे बहुत प्यार करते थे। उसकी बुआ चंद्रशीला ने बिलखते हुए कहा कि हमारे भतीजे ने किसका क्या बिगाड़ा था।
4 of 6
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
सुबह ही नदी में तलाश रही थी पुलिस
सोमवार की सुबह करीब सात बजे से पुलिस रोहिन नदी में लक्ष्मीपुर गांव के पास गोताखोरो की मदद से उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच आठ बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि रानीपुर गांव के टोला पांडेयपुर के पास नदी में शव मिला है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि जहां से बालक लापता हुआ था। वहां से नदी करीब है। ऐसे में आशंका थी कि कहीं वह नदी में न डूब गया हो, इस वजह से उसकी तलाश नदी में की जा रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
टाफी खरीदने निकला था अनिकेत
अनिकेत के फूफा राजकिशोर यादव ने बताया कि घर पर ब्रम्हभोज था। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद शुक्रवार को मेरी पत्नी चन्द्रशीला रिश्तेदार को घर से विदा कर रही थी। इसी बीच अनिकेत टाफी खरीदने के लिए पास की एक दुकान पर गया। वहीं से वह लापता हो गया। जिसकी तलाश की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
जिद्द करने पर जाने दिया था बुआ के घर
बेटे की मौत की खबर मिलते ही अनिकेत की मां अनिता फफक कर रोने लगी। उसने रोते हुए बताया कि सासू मां जा रही थीं, तो अनिकेत भी उनके साथ जाने के लिए तैयार हो गया। उसे मना किया तो वह रोने लगा। काफी समझाने के बाद भी जिद्द पर अड़ा रहा। इसके बाद अनिकेत को वहां जाने दिया। वह रोते- रोते बेहोश हो जा रही थी।