गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के बिजहरा गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सौतेली मां पूजा ने कुल्हाड़ी से सिर धड़ से अलग कर तीन साल की मासूम बेटी अदिति की हत्या कर दी। वारदात के बाद कमरे में खून बिखरा मिला।
गोरखपुर के बिजहरा गांव में तीन वर्षीय मासूम अदिति की हत्या के बाद पूरे पिपराइच क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राजमिस्त्री का काम करने वाले त्रिवेणी मौर्य ने पत्नी की मौत के बाद नई गृहस्थी बसाई लेकिन वह एक माह में ही उजड़ गई। उधर, कमरे में पूजा स्थल के पास शव मिलने और कुल्हाड़ी से गर्दन काटने की वजह से ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र में बलि की आशंका जताई है।
जानकारी के मुताबिक, बेटी अदिति उर्फ लाडो का शव घर के अंदर स्थित कमरे में देव स्थल के पास खून से लथपथ मिला। चारों ओर फैला खून और बच्ची की गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव ने घटना को और भयावह बना दिया। त्रिवेणी मौर्य की पहली पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका था। पहली पत्नी से उन्हें तीन वर्षीय पुत्री अदिति थी।
विज्ञापन
2 of 10
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार वालों का कहना है कि तीन साल की बच्ची की देखभाल और घर संभालने के लिए त्रिवेणी ने 25 जनवरी 2026 को सहजनवां के रानूखोर रिठुआखोर निवासी पूजा के साथ दूसरी शादी की थी। परिवार ने नई शुरुआत की उम्मीद के साथ गृहस्थी बसाई थी, लेकिन शादी के महज एक माह बाद ही यह दर्दनाक घटना हो गई।
विज्ञापन
3 of 10
हत्यारोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात की रात घर के अंदर बने कमरे में पूजा स्थल के समीप अदिति का सिर कटा शव मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, पूजा वाले स्थान के पास हर तरफ खून फैला था। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की गर्दन कुल्हाड़ी से अलग की गई। घटनास्थल का दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं। मंदिर के पास शव मिलने के कारण गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ ग्रामीणों ने अंधविश्वास के चलते बलि की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
4 of 10
घर में इसी जगह तंत्र मंत्र की पूजा किए जाने की आशंका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अक्सर बच्ची को पिटाई करती थी सौतेली मां
लाडो के पिता त्रिवेणी मौर्य ने बताया कि ससुराल आने के बाद से ही पूजा अदिति उर्फ लाडो को पसंद नहीं करती थी। अक्सर उसकी पिटाई करती थी। इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद भी होता था। मंगलवार रात में भी पूजा ने मासूम को पीटा था। इसके बाद त्रिवेणी अपने ससुराल फोन कर उलाहना दे रहा था। फोन पर बात करने के बाद त्रिवेणी घर के अंदर गया तो मासूम का शव पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 10
मासूम की हत्यारोपी मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार बहनों में तीसरे नंबर पर है पूजा
पूजा के मायके में पिता रामनवल मौर्य, मां दुर्गावती, चार बहनें और एक भाई हैं। पूजा चार बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसकी बहनों में उषा, पूनम और निशा तथा भाई भारतेंदु मौर्य हैं। परिवार सामान्य ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ा है। इस वारदात के बाद से ग्रामीणों के साथ मायकेवाले भी स्तब्ध हैं। मायके वालों ने ऐसी बेटी से रिश्ता रखने को भी इन्कार कर दिया। वहीं मासूम की हत्या से गांव में आक्रोश है।
विज्ञापन
6 of 10
घटना के दिन घर पर पूजा पाठ हवन किए जाने की आशंका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सौतेली मां ने कुल्हाड़ी से मासूम का सिर धड़ से किया अलग, गिरफ्तार
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के बिजहरा गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सौतेली मां पूजा ने कुल्हाड़ी से सिर धड़ से अलग कर तीन साल की मासूम बेटी अदिति की हत्या कर दी। वारदात के बाद कमरे में खून बिखरा मिला। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी महिला को करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
7 of 10
हत्यारोपी सौतेली मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि पति बेटी को ज्यादा मानते थे। इसी जलन में महिला ने खौफनाक कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी मौर्य (40) बिजहरा गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 में उनकी शादी लक्ष्मी से हुई थी। दो साल पहले लक्ष्मी की मौत हो गई। उनसे तीन साल की बेटी अदिति थी। करीब एक महीने पहले त्रिवेणी ने सहजनवां की पूजा (35) से दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि त्रिवेणी अपनी बेटी को बेहद प्यार करते थे। इसी बात से पूजा नाराज रहती थी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि पति को सबक सिखाने के लिए उसने यह कदम उठाया।
8 of 10
हत्यारोपी मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
त्रिवेणी मौर्य ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह, उनकी पत्नी पूजा और बेटी अदिति कमरे में सो रहे थे। रात में वह थोड़ी देर के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान पूजा ने सो रही बच्ची को बिस्तर से नीचे पटक दिया और कमरे में रखी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया। त्रिवेणी जब लौटे तो कमरे में शव व खून देखकर चीख पड़े। उधर, सूचना मिलते ही पिपराइच थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी पूजा को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी पुलिस ने बरामद कर ली।
9 of 10
हत्यारोपी मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाग रही आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा
वारदात के बाद पति को देखते ही पूजा घर से भागने लगी। त्रिवेणी ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण बाहर निकल आए। करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद ग्रामीणों ने भाग रही पूजा को पकड़ लिया। उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और पुलिस को सूचना दी। फोर्स और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित करने के साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया।
हत्यारोपी मां और घटनास्थल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार दोपहर बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। - रत्नेश्वर सिंह, सीओ चौरीचौरा