फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी के नीचे दीया जलाने से दूर होती है घर से दरिद्रता, जानिए किस विधि से पूजा करने पर मिलता है फल

Wed, 03 Mar 2021 04:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
tulsi - फोटो : अमर उजाला
तुलसी की महिमा से कोई अनजान नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि तुलसी के पौधे के नीचे दीया जलाने से घर से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही मनुष्य जन्म-मरण के बंधनों से मुक्त हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी के पौधे के नीचे दीया जलासे से भगवान की दया दृष्टि श्रद्धालु पर सदैव बनी रहती है। धन में वृद्धि होती है। पुण्य की प्राप्ति होती है। संतान की प्राप्ति होती है। इतने सारे पुण्य फल सिर्फ माता तुलसी के नीचे दीये को जलाने से श्रद्धालु को मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
तुलसी के पत्ते (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
प्रतिदिन शाम को तुसली के नीचे दीया जलाने से घर की दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी घर में निवास करती हैं। तुलसी का पौधा न केवल औषधि है बल्कि इसमें धन की देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। लगभग सभी हिंदू घरों में लगे तुलसी के पौधे के नीचे दीया जलाया जाता है। शास्त्रों में तुलसी के नीचे दीया जलाने के लिए कुछ विधियां बताई गई हैं।

4 of 5
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी पौधे के नीचे दीया जलाने के नियम
पंडित अवधेश मिश्रा के बताया कि यदि दीये को आसन देकर तुलसी के पौधे नीचे नहीं रखा जाए तो माता लक्ष्मी आसन ग्रहण नहीं करती। चावल माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। इसलिए पूजन के समय दीये को चावल का आसन देने से घर में लक्ष्मी का निवास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पौधे के नीचे चावल का आसन बिछाकर उसपर घी अथवा तेल का दीये जलाने से धन लाभ होता है। साथ ही घर में दरिद्रता का कभी नहीं आती है। ऐसे में प्रति दिन शाम को तुसली के नीचे चावल का आसन बिछाकर ही उसपर दीये को रखकर जलाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें