फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से हजारों लोगों को लेकर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, तस्वीरों में देखें इनके घर जाने की खुशी

Mon, 15 Jun 2020 09:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
migrant people - फोटो : अमर उजाला।
ईट भट्ठों पर काम करने वाले 1584 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन रविवार को रायपुर (छत्तीसगढ़) रवाना हो गई। पिछली बार हुई फजीहत से सबक लेते हुए रेलवे ने इस बार ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने के साथ ही पंखा चलवा दिया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
migrant people - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि 11 जून को गई दुर्ग श्रमिक स्पेशल में दो घंटे तक पंखा नहीं चलने से मजदूर तड़प उठे थे। कई यात्री शर्ट उतारकर प्लेटफॉर्म पर टहलते रहे। सूचना के बाद रेलवे स्टॉफ ने पंखे चालू कराए तब लोगों को राहत मिली थी।
विज्ञापन

3 of 5
migrant people - फोटो : अमर उजाला।
बिलासपुर, भाटापार और रायपुर जाने के लिए श्रमिक दोपहर 12 बजे से ही प्लेटफार्म एक पर पहुंचना शुरू हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। दोपहर दो बजे ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो सभी को निर्धारित सीट पर बैठा दिया गया।

4 of 5
migrant people - फोटो : अमर उजाला।
श्रमिकों का कहना है कि जून में काम बंद हो जाने की वजह से भट्ठे पर ही किसी तरह समय गुजार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
श्रमिकों ने बताया कि दुर्ग की तरफ कोई ट्रेन न चलने से जिला प्रशासन और ईट भट्ठा संघ की तरफ श्रमिक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था कराई गई। ट्रेन करीब चार बजे रायपुर के लिए रवाना हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें