फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामप्रसाद बिस्मिल के नाम की स्मृतियां सहेजे है यह पार्क, गर्मी के दिनों में शहरवासियों से रहता है गुलजार

Thu, 11 Jun 2020 03:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क । - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से बनाया गया पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क उनकी स्मृतियों को सहेजे हुए है। सामान्य दिनों में अक्सर यहां से गुजरने वाले लोग आकर पार्क में विश्राम करके अपनी थकान को दूर करते नजर आते हैं। बच्चों के लिए पार्क में तरह-तरह के झूले लगाए गए हैं तो वहीं उम्रदराज लोगों को बेंच सुकून के पल देती हैं।

आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए पार्क में वाटर स्टैंड और प्रसाधन का निर्माण भी कराया गया है। लॉकडाउन में फिलहाल पार्क बंद ही चल रहा है। अपने निर्माण के 30 साल बाद इस पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए इसके स्वरूप में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
लॉकडाउन के कारण पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
प्रत्येक वर्ष पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती औैर शहादत दिवस के मौके पर कई समाजसेवी संगठनों की ओर से यहां सांस्कृतिक, शैक्षणिक और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बिस्मिल की शहादत को नमन भी किया जाता है। वृक्षों से सुसज्जित ये पार्क सामान्य दिनों में लोगों से गुलजार रहता है। खासकर भीषण गर्मी के दिनों में लोग पार्क में आकर वृक्षों की छाया में विश्राम करते हैं। पार्क के पास मौजूद दुकानदारों ने भी पार्क को कई दशकों से देखा है। अमर उजाला संवाददाता ने जब उनसे बातचीत की तो उन्होंने अपनी राय कुछ यूं बयां की-
विज्ञापन

3 of 6
पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क । - फोटो : अमर उजाला।
गुलजार रहता है पार्क
दुकानदार  शान मोहम्मद ने बताया कि पार्क के अंदर जीडीए की ओर से आवंटित चाय नाश्ते की दुकान को पार्क शुरू होने के बाद से ही चला रहा हूं। सामान्य दिनों में पूरे दिन पार्क लोगों से गुलजार रहता है। साफ सफाई होती है, बस आने वाले लोगों से यहां साफ सफाई में सहयोग नहीं मिल पाता है।

4 of 6
पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला।
सुबह-शाम लोग करने आते हैं योग
दुकानदार सुधीर शर्मा ने बताया कि पार्क के अंदर सुबह और शाम को लोग योग करने आते हैं। उन्हें देखकर अच्छा लगता है, खुद भी उनके साथ योग करता हूं। पार्क की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए रंगाई पुताई कराई जाती है। घास की कटाई और साफ सफाई के लिए कर्मचारी तैनात हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
लॉकडाउन में पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क में सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
झूलों पर बच्चे करते हैं मस्ती
दुकानदार रामानंद राय ने बताया कि पार्क में आने वाले परिवारों के छोटे बच्चे झूलों पर जमकर मस्ती करते नजर आते हैं। पार्क में लगी बेंच और झूलों की मरम्मत पर भी जीडीए समय-समय पर ध्यान दे तो शहर के बीचोंबीच इससे बढ़िया कोई पार्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क में आने वाले लोगों के पानी पीने की सुविधा। - फोटो : अमर उजाला।
गार्ड तैनात किए जाएं
मेडिकल स्टोर संचालक विद्याधर ने बताया कि पार्क की साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी तो लगाए गए हैं, मगर कोई गार्ड नहीं है। आने वाले लोग पार्क की चीजों को तोड़ें या फूलों को तोड़ें तो कोई रोकने वाला नहीं हैं। जब कोई नहीं रहेगा तो लोग गंदगी फैला कर चले जाते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें