फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी की बेहाल 'बेटी' का हाल जानने पहुंचे डीएम, खपरैल के मकान में बिता रही हैं जीवन

Thu, 08 Oct 2020 09:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
1 of 5
सोनकेशिया के घर पहुंचे डीएम। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में चार दशक पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर की जिस सोनकेशिया को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गोद लिया था, उसे अब जाकर मदद मिली है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर मंगलवार की रात में डीएम पूरे प्रशासनिक अमले के साथ गांव पहुंचे और सोनकेशिया व उसके बच्चों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

2 of 5
डीएम ने सोनकेशिया को दिया मदद का भरोसा। - फोटो : अमर उजाला।
ग्राम नरायनपुर में सोनकेशिया के घर पहुंचे डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने स्थिति का जायजा लेते हुए परिवार को लाल राशन कार्ड व गैस चूल्हा उपलब्ध कराने हेतु जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। इसके अलावा पशु शेड बनवाने का निर्देश डीपीआरओ को दिया।
विज्ञापन

3 of 5
अपने बच्चों के साथ सोन सोनकेशिया। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम ने सोनकेशिया देवी के बड़े बेटे को प्रशिक्षण दिलाने व छोटे बेटे व बेटी को आगे की पढ़ाई हेतु कप्तानगंज स्थित  जेपी इंटर कालेज में नामांकन कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सोलर लाइट की व्यवस्था कराए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि इस परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- सरकारें बदली जीवन नहीं, इंदिरा गांधी की 'बेटी' खपरैल के मकान में बिता रही जीवन

4 of 5
सोनकेशिया के घर पहुंचे डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मुख्य रूप से गांव में पोखरे का अतिक्रमण, ट्रांसफार्मर बार-बार खराब होने व गांव की सड़क पर जलजमाव की शिकायत की गई, जिसे मौके पर उपस्थित एसडीएम कप्तानगंज व संबंधित लेखपाल को दो दिन के अंदर पोखरे से अतिक्रमण हटवाने व डीपीआरओ को जल निकासी की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित किए जाने का निर्देश डीएम द्वारा दिया गया। इस परिवार को मनरेगा के तहत मजदूरी दिए जाने का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने खपरैल के मकान के सामने बच्चों के साथ बैठी सोनकेशिया।(इनसेट में इंदिरा गांधी की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग, एडीएम विंध्यवासिनी राय, एसडीएम कप्तानगंज देशदीपक सिंह, पीडी संजय पांडेय, डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी, डीएसओ विमल कुमार शुक्ल सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें