कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
वायरस के मल्टीपिकेशन को रोकती है मेडिसिन
डॉ. अनंत के मुताबिक कोविड मेडिसिन वायरस के प्रभाव को कम करती है। वायरस जिन कोशिकाओं को प्रभावित करता है, वहां जाकर मेडिसिन वायरस के मल्टीपिकेशन को रोक देती है। क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को भी सुरक्षा प्रदान करती है।
युवा व बुजुर्गों पर समान रूप से असरदार
डॉ. अनंत के मुताबिक कोविड मेडिसिन युवाओं की तरह ही बुजुर्गों को राहत प्रदान करेगी। जिन कोरोना संक्रमितों को मेडिसिन दी गई, उनमें से 42 फीसदी को तीन से चार दिन में राहत मिल गई है। इसमें युवा, बुजुर्ग मरीज शामिल हैं। ऑक्सीजन लेवल कम होने और सांस लेने की दिक्कत भी नहीं रही है। बुखार व खांसी से भी निजात मिल गई।