फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर सहित पूरे यूपी में गुलजार हुए स्कूल, वीडियो में देखें 40-50 फीसदी रही उपस्थिति

Mon, 19 Oct 2020 09:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
आज से खुले 9वीं से 12वीं तक के स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संकट की वजह से सात महीने से बंद पड़े निजी और माध्यमिक विद्यालय सोमवार को फिर से गुलजार हुए। नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थी दो अलग-अलग पालियों में स्कूल पहुंचे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षाएं चलीं। पहले दिन सीबीएसई और सीआईएससीई के ज्यादातर विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 40 से 50 फीसदी तो माध्यमिक विद्यालयों में 20 से 30 फीसदी रही। कोविड से बचाव को लेकर विद्यार्थी भी सतर्क दिखे।

 
विज्ञापन

2 of 5
सैनिटाइजेशन के बाद मिला विद्यालय में प्रवेश। - फोटो : अमर उजाला।
सात महीने बाद पुराने सहपाठियों से मिले भी तो दूर-दूर से ही एक-दूसरे का कुशलक्षेम पूछा। स्कूल के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाए गए गोलों का कक्षा के अंदर आने और जाने के लिए इस्तेेमाल किया। शासन के निर्देश के मुताबिक नौंवी से बारहवीं के 50 फीसदी विद्यार्थियों को अभिभावकों की सहमति पर ही स्कूल बुलाया गया। तीन-तीन घंटे के दो शिफ्ट में पढ़ाई हुई। पहली पाली में नौंवी और दसवीं (सुबह 8:50-11:50 बजे) तो दूसरी पाली में दोपहर 12:20-3:20 बजे तक 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाया गया। बीच के आधे घंटे के दौरान स्कूल परिसर को सैनिटाइज कराया गया। सभी स्कूलों में मेडिकल रूम के तहत दो बेड, ऑक्सीजन, पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था रही।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठे विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला।
नहीं हुई प्रार्थना, इंटरवल, खेलकूद भी स्थगित
एहतियात के तौर पर स्कूलों में प्रार्थना, इंटरवल के साथ-साथ खेलकूद, लाइब्रेरी और कंप्यूूटर की कक्षाओं को भी स्थगित रखा गया। कॉपी-किताब के लेनदेन पर भी रोक लगाई गई है। शौचालय के बाहर स्थायी रूप से एक कर्मचारी बैठा रहा जो सुरक्षा मानकों का पालन कराता रहा।

4 of 5
सभी विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रिनिंग के बाद ही मिला प्रवेश। - फोटो : अमर उजाला।
डीआईओएस ने किया स्कूलों का निरीक्षक
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने कोविड गाइडलाइंस के शत प्रतिशत पालन को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से किए जा रहे दावों का औचक निरीक्षण किया। दोनों शिफ्ट के दौरान 15 स्कूलों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि जहां तक संभव हो बच्चों के स्कूल के अंदर दाखिल होने और बाहर जाने के लिए अलग-अलग गेट का इस्तेमाल किया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्यार्थियों के पढ़ातीं शिक्षिका। - फोटो : अमर उजाला।
कुछ स्कूलों में एक शिफ्ट में ही हुई पढ़ाई
नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने के लिए अभिभावकों की सहमति लेना अनिवार्य है। इस वजह से जिन कक्षाओं के लिए अभिभावकों की सहमति बहुत कम मिली है। उन कक्षाओं का संचालन सोमवार को नहीं किया गया। यानी इन स्कूलों में एक ही शिफ्ट में पढ़ाई हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें