फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: 30 वर्षों में कुंभ राशि में आज होगा शनि का प्रवेश, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Fri, 29 Apr 2022 01:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 13
ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल देने वाले ग्रह शनि का 30 वर्षों बाद शुक्रवार को मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश हो रहा है। शनि का स्वग्रही मकर से स्वग्रही कुंभ राशि में जाना लोगों के लिए सुखद होने वाला है।

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, गोरखपुर के लिए शनि का यह राशि परिवर्तन अत्यधिक शुभकारी होगा, क्योंकि गोरखपुर की राशि कुंभ है। साथ ही यहां का नंबर 53 है इसका योग आठ होता है, ये नंबर भी शनि का है। इससे यहां औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी, भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, आय में वृद्धि होगी।  

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मेष: आय के स्रोत बढ़ेंगे, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी, संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ। - फोटो : अमर उजाला।
वृषभ: उद्योग व्यापार में बढ़ोतरी होगी, कोर्ट में विजय मिलेगी, स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, पैतृक संपत्ति में वृद्धि, राजनीतिक लाभ मिलेगा।

4 of 13
मिथुन - फोटो : अमर उजाला।
मिथुन: स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी दूर होगी, व्यवसाय पहले से बेहतर होगा, यात्रा में लाभ होगा, संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कर्क: चोट लग सकती है। कोर्ट में हार मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, व्यवसाय अच्छा चलेगा, प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी।
 
विज्ञापन

6 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
सिंह: व्यावसायिक सफलता मिलेगी, खुद के और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, कर्मों के आधार पर सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कन्या: शोध के छात्रों के लिए अच्छा समय, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, स्वास्थ्य और व्यवसाय ठीक रहेगा।
 

8 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
तुला: निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, संतान की स्थिति मजबूत होगी, स्वास्थ्य बेहतर होगा, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय।

9 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिक: गृह क्लेश हो सकता है, भूमि, भवन वाहन की खरीदारी में अड़चन आ सकती है, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
 

10 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
धनु: पराक्रम रंग लाएगा, उद्योग व्यापार में तरक्की, नाक, कान गले से संबंधित परेशानी हो सकती है, प्रेम की स्थिति अच्छी होगी।

11 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मकर: निवेश करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।

12 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कुंभ: चली आ रही परेशानियां दूर होंगी, स्वास्थ्य अच्छा होगा, संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, मजबूती से उभरकर सामने आएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मीन: अत्यधिक खर्चे से परेशान होंगे, सिर और आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें