फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 1.0: लंबी दूरी की नहीं मिली सवारी, लोकल रूट पर दौड़ीं रोडवेज बसें, देखें तस्वीरें

Thu, 04 Jun 2020 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
अनलॉक 1.0 में रोडवेज की बसें चलनी तो शुरू हो गई हैं, लेकिन लंबी दूरी की सवारियां नहीं मिल रही हैं। दिल्ली के लिए सीधी सेवा अभी नहीं है, ऐसे में रोडवेज प्रशासन कौशांबी के लिए बसें चला रहा है, लेकिन मंगलवार को यात्री नहीं मिलने से ये बसें नहीं रवाना हो सकीं।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
वहीं लखनऊ की शताब्दी बस सेवा को भी यात्रियों के अभाव में रद करना पड़ा। रेलवे और कचहरी बस स्टेशन से 70 बसें चलीं, इनमें से 80 फीसदी लोकल रूट पर ही दौड़ीं।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
एआरएम केके तिवारी ने बताया कि शताब्दी बस सेवा के लिए दो यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट खरीदा था, लेकिन और यात्री नहीं मिलने से बस सेवा को रद करना पड़ा।

4 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
यात्रियों में दिखी सुरक्षा को लेकर संजीदगी
परिवहन निगम ने जितनी सीट उतने यात्री का मानक दिया है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन संभव नहीं है। इसे देखते हुए यात्री खुद मास्क और सैनिटाइजर को लेकर संजीदा दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
रोडवेज प्रशासन भी यात्रियों को सैनिटाइज करने को लेकर मुस्तैद दिखा। परिचालक यात्रियों को सैनिटाइज कर ही बस में प्रवेश दे रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें